फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर साधा निशाना, बोले-सपा-बसपा ने निकायों को पंगु बनाया 

Tue, 21 Nov 2017 04:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने निकायों में भ्रष्टाचार के लिए सपा-बसपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने निकायों को पंगु बनाने का काम किया है। मुख्यमंत्री मंगलवार को बलिया नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जब नगर विकास मंत्री को सफाई का ठेका दिया जाएगा और अन्य ठेका लखनऊ से होगा तो जनता को सुविधाएं कहां से मिलेगीं। सीएम ने कहा कि निकायों को मजबूत बनाकर उसे अधिक से अधिक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी ताकि नगरीय क्षेत्रों का विकास हो सके।

उन्होंने निकायों के लिए फेरी नीति लागू करने के साथ ही पटरी दुकानदारों व आउट सोर्सिंग के तहत कार्यरत सफाईकर्मियों को राहत देने की बात कही। उन्होंने शहरी क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने में निकायों की भूमिका को अहम बताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत प्रदेश में नगर निकायों की कुल संख्या 653 के बताने के बाद सीधे भ्रष्टाचार को निशाना बनाया। कहा कि पूर्व की सपा-बसपा की सरकारों ने नगर निकायों को लूट का केंद्र बनाते हुए इसे पंगु बनाने का काम किया। 
विज्ञापन

गरीबों के हक पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने बताया कि निकायों के विकास के लिए फेरी नीति के तहत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत ठेला, खोमचा दुकानदारों को राहत पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा पटरी दुकानों को भी रजिस्टर्ड किया जाएगा और उन्हें सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

बताया कि निकायों में आउट सोर्सिंग के जरिए काम करने वाले सफाईकर्मियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा और उनका मानदेय सीधे खाते में भेजने का इंतजाम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की सड़कें अतिक्रमण मुक्त की जाएगी ताकि नगरवासियों को जाम से मुक्ति मिल सके।

कहा कि बिजली आपूर्ति सभी जिले में एक बराबर दी जा रही है। कहा कि गरीबों के हक पर डाका डालने वाले अफसरों का बख्शा नहीं जाएगा और जरुरत पडने पर ऐसे भ्रष्ट अफसरों की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांटने का भी काम किया जाएगा।

बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पूरी छूट दी गई है। दावा किया कि बीते आठ माह के कार्यकाल में गरीबों को 11 लाख आवास उपलब्ध कराए गए जिसमें एक लाख 61 हजार आवास शहरी इलाकों के लिए दिया गया। निकायों में एक समान बिजली जलेगी, इसके लिए सभी निकायों में एलईडी स्ट्रीट लाइन लगाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें