वाराणसी में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर करारा प्रहार किया। कहा कि भाजपा सरकार में केवल धोखा है। जनता को लुभावने वादों से सिर्फ भरमाने की कोशिश हो रही है।
जबकि, हकीकत यह है कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने अब तक कोई एक भी ऐसा उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है, जिसे वह जनता के सामने प्रस्तुत कर पाए। सपा सरकार में हुए कार्यों को ही भाजपा अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना रही है।
रामगोविंद चौधरी यहां वाराणसी में सपा की महापौर प्रत्याशी साधना गुप्ता एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के पुराने नेताओं से मुलाकात और मंत्रणा की।
उसके बाद कोनिया, चेतगंज, औसानगंज में आयोजित चुनावी जनसभाओं में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की धोखाधड़ी अब जनता समझ रही है। विकास का कोई नया काम नहीं हो रहा है। सपा सरकार जाने के बाद से विकास कार्य ठप हैं।