कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं प्रदेश सरकार की कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग ने कहा कि अब बातें नहीं, महिलाओं के लिए कृषि क्षेत्र में धरातल पर कार्य हो रहे हैं। उनको ट्रेनिंग देकर तकनीक रूप से सक्षम किया जा रहा है। महिलाएं देश के कृषि श्रमशक्ति का 50 फीसदी हिस्सा हैं, फिर भी उनके काम को मान्यता नहीं मिलती है। उनको भूमि, वित्त, प्रौद्योगिकी और नीति-निर्माण के मंचों तक समान रूप से पहुंचाने की जरूरी है।
अमर उजाला गांव जंक्शन राष्ट्रीय बीज सम्मेलन का सहयोगी है। आईसार्क और एनएसआरटीसी की ओर से चांदपुर स्थित इरी के आईसार्क में चल रहे तीन दिवसीय 13वें राष्ट्रीय बीज सम्मेलन (एनएससी) के दूसरे दिन शुक्रवार को उन्होंने उद्घाटन सत्र में उन्होंने महिलाओं की कृषि क्षेत्र में भागीदारी पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है, जो 50 फीसदी से अधिक श्रमशक्ति को रोजगार देती है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह होंगे।