फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बड़ागांव में खुला महिला थाना, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगी राहत  

Fri, 18 Jun 2021 09:20 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महिला अपराध से संबंधित देहात के दस थानों की शिकायतें यहां दर्ज हो सकेंगी। थानाध्यक्ष गुलशिफा, एक उप निरीक्षक सहित 20 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।  थाने का सीयूजी नंबर 7839869232 है। 

 
विज्ञापन
बड़ागांव महिला थाने में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में देहात के दस थानों के अंतर्गत महिला अपराध से जुड़े मामले अब एक ही थाने पर दर्ज होंगे। बड़ागांव थाना में शुक्रवार को महिला पुलिस परामर्श केंद्र की स्थापना करते हुए महिला थाना ग्रामीण की शुरूआत की गई। यहां महिलाओं की शिकायतें, सुझाव व अन्य समस्याओं के मामलों को सुलझाया जा सकेगा।

विज्ञापन


महिला थाने में थानाध्यक्ष गुलशिफा, एक उप निरीक्षक सहित 20 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। महिला थाने को सीसीटीएनएस से जोड़ते हुए अन्य कार्य भी शुरू हो गए। पहले दिन दैनिक कार्यों व महिला अपराध संबंधित कार्य, मीडिएशन व महिला परामर्श कार्य किया गया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपनी शिकायतें और सुझाव को बेझिझक होकर थाने पर दर्ज कराएं। पुलिस हर कदम पर साथ है। उन्होंने बताया कि थाने का सीयूजी नंबर 7839869232 पर सूचनाएं और समस्याओं को महिलाएं बता सकती हैं। महिला थाना वर्तमान समय में बड़ागांव थाने में ही संचालित कराया जा रहा है। महिला थाने के लिए अलग भवन बनाने के लिए पुराने थाने की जमीन को चिन्हित करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें