फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग लेकर भाग रहे उचक्के को पकड़ने के लिए चलती ट्रेन से कूदी महिला

Sat, 23 Sep 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
Indian Railway
विज्ञापन
वाराणसी नई दिल्ली रेलखंड के जफराबाद रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को बैग लेकर भाग रहे उचक्के के पीछे महिला चलती ट्रेन से कूद गई। इसके बाद भी महिला उचक्के के पीछे भाग रही थी, लेकिन उचक्के ने महिला को ट्रेन की तरफ धक्का दे दिया  और नकदी व जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के तसला गांव की महिला शिवानी (36) पत्नी गोपाल 12 वर्षीय पुत्र कृष्णजीत के साथ जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रही थी।

शनिवार को जफराबाद स्टेशन के पास ट्रेन की रफ्तार जैसे ही कम हुई तभी तभी एक उचक्का महिला का बैग लेकर भागने लगा। उचक्के के पीछे दौड़ी महिला चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी। कूदने के बाद भी महिला उचक्के के पीछे भाग रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उचक्के ने महिला को ट्रेन की तरफ धक्का दे दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उचक्का बैग लेकर फरार हो गया। सह यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। महिला के बेटे को भी लोगों ने नीचे उतार दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के मुताबिक बैग में तीन हजार नकदी के अलावा, जेवरात, एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड, कीमती कपड़े थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें