फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: बस की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत, शव रखकर किया चक्का जाम

Tue, 29 Sep 2020 12:57 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
शव रखकर चक्का जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटीआर ब्रिज के समीप सोमवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज परिवार वालों ने वहां ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी पर बस को मौके से छोड़ने का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर करीब आधे घंटे तक चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव निवासिनी फूला देवी (55) की तबियत खराब होने पर सोमवार सुबह उनका पुत्र धरमू अपने रिश्तेदार संदीप के साथ उपचार के लिए दुलहीपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय गए थे। दोपहर बारह बजे तीनों लोग बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे लोग बाइक से जीटीआर ब्रिज के समीप पहुंचे की तभी पास से गुजर रही बस से बाइक में धक्का लग गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान फूला देवी बसे के पिछले चक्के के नीचे आ गई।

विज्ञापन

लोगों ने बस को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। नाराज ग्रामीणों ने यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्ड पर बस को छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए जीटीआर ब्रिज पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

मौके पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान बस का पीछा कर मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने चालक सहित धानापुर के पास से पकड़ लिया। इस संबंध में सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि मौके से फरार बस चालक को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें