दोनों को पकड़ कर आरपीएफ पोस्ट पर ले आए और तलाशी ली गई तो बैग में चांदी के सिंहासन, बिछिया, बच्चों का कड़ा, नारियल, मीना आदि गहने मिले। दोनों गहनों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम क्रमश: शिवनाथ दास और जयदीप निवासी हेरिया मोरहाट जिला साउथ 24 परगना पश्चिम बंगाल बताया। शिवनाथ दास ने बताया कि वे दोनों भाई हैं और आभूषण के कारीगर हैं।
वे हावड़ा से वाराणसी जा रहे थे। बनारस में विभिन्न दुकानों पर आभूषण बेचते। कागज के संबंध में पूछने पर दोनों सिर्फ रोड का चालान दिखा पाए, खरीद फरोख्त के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आभूषण बरामदगी की सूचना वाणिज्य कर अधिकारियों को दी गई और अधिकारियों के पहुंचने पर गिरफ्तार कारीगरों और आभूषण को उनके हवाले कर दिया गया। बरामद गहनों का मूल्य 18 लाख रुपये आंका गया है।