फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली गिरने से महिला की मौत, दो महिलाएं झुलसीं; शहर से लेकर गांव तक हुई बारिश

Wed, 04 Sep 2024 10:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर बाद काफी बारिश हुई। साथ ही बिजली गिरने की घटनाएं घटीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो महिलाएं झुलस गईं।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन से तेज धूप और गर्मी के बाद बुधवार को दोपहर बाद मौसम बदला। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कहीं हल्की तो कही तेज बारिश हुई। इस बीच बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला खेत में घास काट रही थी। पास के खेत में मौजूद दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

विज्ञापन


मिर्जामुराद के प्रतापपुर गांव में बुधवार को दोपहर बाद बिजली गिरने से खेत में घास काट रही सुलभ यादव की पत्नी उर्मिला देवी (45) गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पाकर परिजन खेत में पहुंचे तो वह छटपटा रही थी। पास के निजी अस्पताल लेकर परिजन गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गया। इसके अलावा पास में ही बकरी चरा रही शांति देवी (48) और मुन्नी देवी (50) भी बिजली की चपेट में आ गईं। दोनों को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ महीने पहले ही उर्मिला की बड़ी बेटी की शादी हुई।

19.2 मिलीमीटर हुई बारिश, तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
बुधवार को दोपहर बाद मौसम के बदलने की वजह से शहरी क्षेत्र में चेतगंज, लहरतारा, चांदपुर, कचहरी, पांडेयपुर, सारनाथ से लेकर बाबतपुर क्षेत्र में रुक रुककर बारिश होती रही। हालांकि बारिश बहुत देर तक नहीं हुई, लेकिन लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। 
विज्ञापन


बाबतपुर स्थित मौसम विभाग ने 19.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। इस बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें