चांदपुर औद्योगिक आस्थान में जल्द ही अंडरग्राउंड केबिल के जरिये विद्युत आपूर्ति होगी। उद्योग इकाइयों को ट्रिपिंग से भी निजात मिलेगी। इससे उनका उत्पादन और बेहतर हो सकेगा। यह बातें मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल ने बुधवार को दी स्माॅल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।
विज्ञापन
निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए पहली बार बिजली अधिकारियों और लाइनमैन का एमएसएमई विकास संस्थान में सम्मान हुआ। उद्यमियों ने चांदपुर स्थित पावर हाउस के सभी लाइनमैन और एसएसओ का सम्मान स्मृति चिह्न देकर किया।
अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि लाइनमैन व एसएसओ दिन रात, सर्दी, गर्मी, बारिश में निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। इस दोरान एमएसएमई के सहायक निदेशक आरके चौधरी, अधिशासी अभियंता आशीष सिंह, सहायक अभियंता नवनीत कुमार, अवर अभियंता योगेश यादव, एमएसएमई के उप निदेशक वीके राणा मौजूद रहे। संचालन महासचिव नीरज पारिख व धन्यवाद कोषाध्यक्ष राजीव जयपुरिया ने दिया।