एक महिला ने अपने पति के साथ विदेशी महिला को देखा तो वह तिलमिला उठी। इसके बाद पत्नी ने जो किया वह चौंकाने वाला था। घटना उत्तर प्रदेश के आमजगढ़ की है। आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
पत्नी को देगा हिस्सा
2 of 6
demo pic
जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव निवासी एक युवक रूस से डाक्टरी पढ़कर 22 जनवरी को अपने घर लौटा। उसके साथ एक विदेशी मेम को देखकर मायके से पहुंची पत्नी गुस्से में अपना आपा खो बैठी। इसके बाद उसने अपने पति के साथ मारपीट की और थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
3 of 6
demo pic
पुलिस ने थाने में पंचायत आयोजित करके दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। मऊ जिले के सोनाडीह अमिला गांव निवासी स्व. चंद्रभान सिंह पटेल की बेटी प्रतिमा की शादी 30 मई 1993 को रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव निवासी विनोद सिंह पटेल के साथ हुई थी। प्रतिमा दो बेटी और एक बेटे की मां है।
4 of 6
demo pic
प्रतिमा मऊ जिले के घोसी क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में अध्यापक है। वह अपने बच्चों के साथ वहीं पर रहती है। प्रतिमा सिंह पटेल ने 2010 में अपने पति विनोद सिंह पटेल को एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए रूस भेजा था। 22 जनवरी को विनोद सिंह पटेल पढ़ाई पूरी करके घर लौटा।
विज्ञापन
5 of 6
demo pic
उसके साथ एक विदेशी मेम भी थी, जिसे उसने अपना दोस्त बताया। बुधवार को इसकी जानकारी होने पर प्रतिमा अपने घर चिलबिली पहुंची और विदेशी महिला से दूसरी शादी करने की बात कहते विनोद के साथ मारपीट करने लगी। गांव के लोगों ने मामले में किसी तरह से बीचबचाव किया। घटना के संबंध में प्रतिमा सिंह पटेल ने रौनापार थाने में तहरीर दी। पुलिस ने थाने में पंचायत आयोजित कर समझौता करा दिया।
एसओ रौनापार राकेश सिंह ने बताया कि तय फैसले के मुताबिक विनोद सिंह पटेल अपनी पत्नी प्रमिला सिंह पटेल को 20 लाख रुपये और अपने हिस्से की जमीन का आधा भाग उसके नाम करेंगे। ताकि प्रतिमा इसके जरिए अपने बच्चों की परवरिश ठीक तरह से कर सके।