फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां से शुरू हुआ अभियान वहां आधे से ज्यादा पौधे गिरे

Mon, 18 Jul 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पौधरोपण का सच
विज्ञापन
 पर्यावरण संरक्षण एवं हरित काशी बनाने की मुहिम में वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में लगाए गए पौधों का कोई पुरसांहाल नहीं है। दो दिन की बरसात में ही कुछ पौधे गिर गए तो कुछ गिरने के कगार पर हैं। रामनगर के पीएन कॉलेज में मंत्री सुरेंद्र पटेल ने पौधरोपण की शुरुआत की थी। यहां 50 प्रतिशत से ज्यादा पौधे गिर गए हैं। वहीं रामनगर, चौबेपुर, चोलापुर, मिर्जामुराद, फूलपुर आदि क्षेत्रों में 25 फीसदी से अधिक पौधे जमीन पर पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


वन विभाग ने 11-12 जुलाई को जिले में 206425 पौधे लगाए गए। इसमें शहर के कुछ स्थानों पर तो ट्री गार्ड लगाए गए लेकिन अन्य खुले हिस्सों में गड्ढे खोदकर पौधे लगाए गए। इनकी सुरक्षा के  उपाय नहीं किए गए हैं। वन विभाग की टीम भी दोबारा इन स्थानों पर पौधों का हाल देखने नहीं पहुंची। जिला प्रशासन की ओर से मनरेगा के तहत करीब एक लाख पौधे लगवाए गए हैं। तकरीबन हर गांव में 550 पौधे लगाए गए हैं। इन गांवों में भी पौधों का हाल देखने वाला कोई नहीं है।

शहर में वरुणापार, भेलूपुर ज्यादा प्रभावित हुए हैं। हालांकि जिला वन अधिकारी मूलचंद का कहना है कि जल्द ही पौधों की फावलाबंदी कराई जाएगी। जो पौधे गिर गए हैं उन्हें खड़ा किया जाएगा। पौधों के देखरेख करने की जिम्मेदारी वन दरोगाओं को सौंपी गई है। जल्द ही उनसे रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें