फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जब टीकाकरण केंद्र पर मुख्यमंत्री को करीब आते देख चौंके युवा, जानें फिर क्या हुआ

Tue, 25 May 2021 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दौरान मंगलवार की सुबह शिवपुरस स्थित सीएचसी में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जब वह कोरोना का टीका लगवा रहे दो युवा सोनी और सौरभ के पास गए तो दोनों चौंक गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मोबाइल से टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद सोनी और सौरभ सीएचसी शिवपुर पर सुबह टीका लगवाने पहुंचे थे। यहां टीका के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करीब आता देख दोनों चौंक गए। जब मुख्यमंत्री ने दोनों से टीकाकरण की हकीकत जानी तो दोनों ने किसी तरह की परेशानी न होने की बात कही।

विज्ञापन


वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (शिवपुर) पहुंचकर कोरोना टीकाकरण की हकीकत जानी। इस दौरान मुख्यमंत्री के पूछने पर सोनी और सौरभ ने बताया कि टीकाकरण के लिए सोमवार को स्लॉट बुक किया था और मंगलवार को ही मिल गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्रोन द्वारा गंगा नदी में निगरानी व्यवस्था का भी शुभारंभ किया। जिसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम में हर दिन भेजी जाएगी।

जनप्रतिनिधियों से भी रूबरू हुए मुख्यमंत्री
शिवपुर केंद्र पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान सस्ते गल्ले की दुकानों पर लोगों को खाद्यान्न वितरण को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लोगों को दो-दो मास्क लगाए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से टीकाकरण केंद्र पर जाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी,  रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने मंगवाए चार ड्रोन
मुख्यमंत्री ने ड्रोन से सैनिटाइजेशन और गंगा नदी में निगरानी व्यवस्था का शुभारंभ किया। इन दोनों का संचालन सिगरा स्थित कोविड कंट्रोल रूम से होगा। गंगा में ड्रोन से निगरानी व्यवस्था की रिपोर्ट कंट्रोल रूम में लगातार भेजी जाएगी। इसके लिए आधुनिक कैमरे अलग से ड्रोन की वीडियो और फोटो लेकर भेजेंगे। वहीं ड्रोन से विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजर के छिड़काव के साथ ग्रामीण इलाकों व शहर की सफाई व्यवस्था का समय-समय पर निरीक्षण भी होगा। इसके लिए नगर निगम ने 4 ड्रोन मंगाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन से जनता के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें