फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला मौसम: वाराणसी में सूरज और बादलों की आंख मिचौली, अगले दो दिन बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

Wed, 09 Feb 2022 12:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मौसम के मिजाज में बुधवार सुबह से फिर बदलाव आया है। अगले दो दिनों के दौरान बनारस और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबादी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
वाराणसी में बादल छाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सप्ताह से अच्छी धूप होने के बाद वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। बुधवार सुबह बूंदाबांदी हुई। उसके बाद से सूरज और बादलों की आंख मिचौली जारी है। अगले दो दिन यानी नौ-दस फरवरी को नम पछुआ हवाओं के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ठंड बढ़ सकती है। वहीं बारिश की संभावना से किसानों के माथे पर चिंता लकीरें खिंच गई है।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक आगामी नौ और दस फरवरी को बारिश की संभावना ने गेहूं, सरसों, सहित खेतों में तैयार कई सब्जियों के फसल को नुकसान होगा।

चांदपुर स्थित कृषि शोध विभाग के उप निदेशक आरके सिंह का कहना है कि यदि बारिश होती है दलहन और तिलहन फसलों को नुकसान होगा। जिन किसानों ने गेहूं के खेत में सिंचाई कर दी है उसमें अधिक नमी से फसल के पीले होने की संभावना है। इस दौरान बारिश के साथ हवा चलती है तो फसलों के लेटने से फसलों के उत्पादन पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच वातावरण में गलन का असर भी कम हुआ है। धूप और हवा की खींचतान से तापमान में भी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। तेज धूप के कारण मंगलवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।  बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।  न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। अधिकतम पारा भी सीजन में पहली बार 25 डिग्री को पार कर 26 तक जा पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें