फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: कल मनेगा 101वां स्थापना दिवस, विश्वविद्यालय में तैयारियां पूरी, आज कई प्रतियोगिताएं

Wed, 09 Feb 2022 11:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को 101वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय स्थापना दिवस को लेकर विभागों, संकायों में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 101वां स्थापना दिवस 10 फरवरी को धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी जोर -शोर से चल रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसमें विद्यार्थी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेताओं को 10 फरवरी को स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। विश्वविद्यालय स्थापना दिवस को लेकर विभागों, संकायों में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इसके तहत नौ फरवरी को रस्साकसी, रिले रेस, वाद-विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता होगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है।

गीत, संगीत और नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम
वहीं 10  फरवरी को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्थापना दिवस समारोह का आयोजन होगा। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए किया जाएगा। आयोजन स्थल की क्षमता तीन सौ लोगों की है, लेकिन 150 लोगों को ही आमंत्रित किया गया है ताकि शारीरिक दूरी का अनुपालन हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहेगी। छात्र -छात्राओं की ओर से गीत, संगीत और नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विश्वविद्यालय की विकास यात्रा पर भी परिसर में चर्चा आयोजित की जाएगी। 
पढ़ेंः राजघाट से अस्सी तक की लहरों पर सवार होंगे चार क्रूज, माघ पूर्णिमा से शुरू होगा ट्रायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें