फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में गर्म हवाओं ने बढ़ाई बेचैनी, 15 के बाद बन रहे बूंदाबांदी के आसार

Mon, 13 Jun 2022 10:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बेचैन करने वाली गर्मी पड़ रही है। दिन भर गर्म हवाएं ऐसी चल रही हैं कि घर से लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 15 जून के बाद से हल्की बूंदाबांदी और नम हवाओं के चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों तेज धूप के साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच रविवार से हीटवेव के चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह दस बजे के पहले तक जहां हवा में थोड़ी नमी रही वहीं दोपहर में चेहरा झुलसाने वाली पछुआ गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार सुबह से ही सूरज की तेवर तल्ख हैं। सुबह की तेज हवा दोपहर में लू का काम कर रही है। इससे हालात और खराब हो रहे हैं। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 15 जून के बाद से हल्की बूंदाबांदी और नम हवाओं के चलने की संभावना है, इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। रविवार को सुबह से ही हवा की रफ्तार थोड़ी तेज रही। दोपहर में धूप ऐसी हुई कि बाहर निकलना मुश्किल था। शाम करीब चार बजे के बाद जब धूप का असर कम हुआ तो थोड़ी राहत लोगों ने महसूस की।

44 डिग्री से ऊपर तापमान
राहत की बात यह है कि रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इस बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस की तुलना में रविवार का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अभी दो दिन तक हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। बताया कि मानसून के अभी 20 जून के बाद ही आने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें