वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी
- फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, 65.16 मीटर पहुंचा
चार दिन बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जलस्तर 65.16 मीटर रहा है। जलस्तर में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को दिन भर पानी स्थिर था, लेकिन मध्य रात्रि के बाद बढ़ने लगा। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है।