बढ़ती ठंड का असर अब आम जन जीवन पर पड़ने लगा है। इधर दो दिन से कोहरा पड़ने की वजह से ही अब शाम सात बजे के बाद ही घाटों पर भी सन्नाटे जैसा माहौल दिखने लगा है। इसमें अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट जो रात 9-10 बजे तक गुलजार रहता है, यहां भी शाम 7 बजे गंगा आरती के बाद ही लोगों की संख्या कम होने लगी है। इस तरह की स्थिति और कई घाटों पर भी हो गई है।
सात दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
03 जनवरी 19.6 7.8
02 जनवरी 17.2 8.0
01 जनवरी 18.4 10.1
31 दिसंबर 17.5 9.0
30 दिसंबर 18.2 15.5
29 दिसंबर 22.8 12.1
28 दिसंबर 23.2 9.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )