फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मौसम: 48 घंटे में दो डिग्री गिरा पारा, तीन-चार दिनों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार

Sun, 26 Dec 2021 11:15 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार


रविवार सुबह धूप तो निकली लेकिन गलन होने से ठंड का असर ज्यादा है। शहर से सटे इलाकों में कोहरा भी दिखा। अगले तीन-चार दिनों में मौसम में और ज्यादा बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन से दिन में अच्छी धूप होने के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया। शनिवार के बाद रविवार सुबह भी वाराणसी हर से सटे इलाकों में कई जगहों पर कोहरा भी छाया रहा। धूप तो निकली लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से उसका असर कम रहा। इधर शाम में गलन भी बढ़ जा रही है।

विज्ञापन


वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम का यही हाल है। सुबह-सुबह मैदानी इलाकों में कोहरा ज्यादा दिख रहा है।  पिछले 48 घंटे में तापमान दो डिग्री तक कम हुआ है।  मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों में बादलों की आवाजाही जारी रहने और हल्की बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं। दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद से मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है।

तापमान में भी उतार चढ़ाव बना हुआ है। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया था जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।  बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से ही मौसम में बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

27-28 दिसंबर को वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर बादल छाए रहने, बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान की अगर बात करें तो शुक्रवार को अधिकतम 24.2 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को 23.0 और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को 9.6 रिकार्ड किया गया। 
पढ़ेंः वाराणसी में कहीं सड़कों पर सन्नाटा, कहीं खुली रहीं दुकानें, पुलिस गश्त करती रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें