फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: आठ जुलाई के बाद से बारिश होने की संभावना, आज फिर उमस बढ़ा सकती है परेशानी

Tue, 06 Jul 2021 09:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार को दोपहर तक धूप थी लेकिन आधे घंटे बारिश के बाद मौसम बदल गया था। लेकिन मंगलवार की सुबह भी धूप के साथ हुई है। जिससे लग रहा है। आज भी उमस रहेगी औक लोगों को गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सोमवार को आधे घंटे बारिश के बाद लोगों को उसम से राहत मिली थी, लेकिन दूसरे दिन मंगलवार की सुबह तेज धूप निकले से गर्मी फिर बढ़ गई है। लोगों को अब फिर से उमस परेशान करने लगेगी। दोपहर तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही तेज धूप, हवा न चलने से लोग उमस से बेहाल थे। दोपहर तीन बजे अचानक मौसम बदला गया था। करीब आधे घंटे तक बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो जुलाई महीने में औसत तापमान से चार डिग्री अधिक था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आठ जुलाई के बाद से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अब हवा का रुख बदल गया है। पहले पछुआ हवा चलने के बाद अब बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा आने लगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि मानसून आगे बढे़गा। इस वजह से आठ जुलाई के बाद बारिश के आसार है।
विज्ञापन


तापमान में भी उतार चढ़ाव बना है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 और सोमवार को 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 की जगह सोमवार को 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें