फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती प्याज की रोपाई के लिए किसानों को अगले सप्ताह से मिलेगा बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में पहली बार प्रायोगिक तौर पर 50 हेक्टेयर में खरीफ सीजन में प्याज की रोपाई होगी। इसके लिए किसानों को तीन प्रजाति के अनुदानित बीज अगले सप्ताह से उद्यान विभाग के कचहरी स्थित कार्यालय में मिलेंगे। इसके लिए किसानों को पहले पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

अक्तूबर और नवंबर में प्याज के कीमतों में अचानक बढ़ोतरी के नियंत्रण के लिए जिले में पहली बार खरीफ सीजन में प्याज की रोपाई की तैयारी है। किसानों के प्रोत्साहन के लिए उद्यान विभाग की ओर से बीजों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए किसान को 12 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान देने की योजना है। अधिक जानकारी के लिए किसान योजना प्रभारी अनुराग सिंह से 8736000232 नंबर और जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त के 9415262566 नंबर संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते है।
---
जिले में बढे़गी प्याज की उत्पादकता
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि अभी तक जिले में रबी सीजन में ही किसान 400 हेक्टेयर में किसान खुद के इस्तेमाल के लिए प्याज की खेती करते है। लेकिन अब शासन ने खरीफ सीजन में भी जिले में प्याज उत्पादन के लिए 50 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें 40 हेक्टेयर सामान्य और 10 हेक्टेयर में अनुसूचित जाति के किसानों को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें