फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: चार डिग्री तापमान की बढ़ोत्तरी, उमस ने किया बेहाल, अगले एक-दो दिन में हो सकती है बारिश

Tue, 29 Jun 2021 09:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही है। लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। तापमान में भी बढ़ोत्तरी होती जा रही है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले एक-दो दिन में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज धूप, उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। न हवा चल रही है और न ही बारिश हो रही है। इस बीच मौसम में बदलाव की वजह से चार दिन में तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने की गति रुकने की वजह से ही बारिश ठप है। उमस भी अधिक है। मानसून इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है। अगले एक-दो दिन में इसके बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से 1 जुलाई को अच्छी बारिश हो सकती है। तापमान भी बढ़ने लगा है जो उसे अचानक मौसम का मिजाज बदला बदल गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें