जैन मुनि विशद सागर महाराज ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सही राह दिखा सकती है। दुनिया का सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है लेकिन कुछ मुठ्ठी भर लोग अपने संप्रदाय को बड़ा बनाने के लिए आतंकवाद का सहारा ले रहे हैं। आतंक का कोई धर्म नहीं होता है।
भेलूपुर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान विशद सागर महाराज ने कहा कि अज्ञानता के कारण भटके हुए लोग अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए आतंक की राह पर चल रहे हैं। जिस दिन वह धर्म का मर्म समझ लेंगे उसी दिन आतंकवाद से मुक्ति का मार्ग भी प्रशस्त हो जाएगा। मदरसों की शिक्षा में बदलाव प्रदेश सरकार की पहल इस कड़ी में महत्वपूर्ण कदम है। हिंदू समाज में हम दो हमारा एक के सिद्धांत के कारण संस्कृति और समाज पर खतरा बढ़ गया है। छोटा परिवार अब सुख का आधार नहीं रह गया है। इस दौरान आरसी जैन, डॉ. कमलेश शास्त्री आदि रहे।
आज करेंगे महापारणा
जैन मुनि विशाल सागर महाराज 72 दिन से त्रिकालवर्ती तीर्थंकर व्रत उपवास साधना के बाद 73वें दिन 27 सितंबर को महापारणा करेंगे। वह 72 दिन से साधना कर रहे थे।
सज्जन पुरुष परोपकार के लिए कर देते हैं सबकुछ अर्पित
भगवान पार्श्वनाथ की जन्मभूमि भेलूपुर स्थित जैन मंदिर में श्री 1008 कल्पतरु महामंडल विधान के दूसरे दिन शांति धारा और विधान पूजन संपन्न हुआ। पूर्व मंत्री अजय राय ने भगवान पार्श्वनाथ एवं आचार्य विशद सागर महाराज का दर्शन किया। समाज के अध्यक्ष दीपक जैन एवं विधान पूर्णिजायक राजमणि देवी, आरसी जैन ने उनका सम्मान किया।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें,
एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी
सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।