फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितार की स्वरलहरियों से भीगा अंतर्मन का कोना-कोना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में लंबे अंतराल के बाद रविवार को संगीत आयोजन की शुरुआत हुई। कला प्रकाश की ओर से नगवां स्थित लिटिल फ्लावर हाउस के सभागार में संगीत की शृंखला अद्वैत का मंच सजा। गुरु शिष्य की जोड़ी ने सितारवादक की जुगलबंदी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की शाम को गुरु शिष्य परंपरा को समर्पित संगीत की महफिल की शुरुआत पं. वीरेंद्रनाथ मिश्र व अंकुर मिश्र की जोड़ी ने राग बागेश्री में विलंबित आलाप से किया। जोड़ के पश्चात विलंबित तीन ताल एवं मध्य लय तीन ताल में गत प्रस्तुत कीं। एक सुर में बोल रहे दोनों सितार की स्वरलहरियों में बनारस के संगीत की खूबसूरती और मिठास श्रोताओं के अंतर्मन को अभिसिंचित करती रही।
कार्यक्रम का समापन पहाड़ी धुन के साथ हुआ। तबले पर अभिषेक मिश्र ने संगत की। लंबे समय के बाद सजी संगीत की महफिल में काफी संख्या में श्रोता पहुंचे। इसके पूर्व नलिन गुलाटी, अदिति गुलाटी, पं. ऋत्विक सान्याल एवं प. रविंद्र नारायण गोस्वामी ने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन किया। इस दौरान विभास भादुड़ी, अशोक कपूर, अदिति गुलाटी, डॉ. अनुराधा रतूड़ी एवं डॉ. आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें