वाराणसी में नागरी प्रचारिणी सभा के चुनाव की मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
नए आयाम जोड़ने के साथ ही देश भर के विद्वानों को नागरी प्रचारिणी सभा से जोड़ने की जरूरत है। अब किसी को नागरी प्रचारिणी सभा में आने पर शर्म महसूस नहीं होगी। किताबों पर धूल नहीं होगी। हिंदी के माथे पर सिर्फ महादेव का भभूत होगा।
व्योमेश शुक्ल को मिला जीत का प्रमाण पत्र
- फोटो : अमर उजाला
व्याेमेश शुक्ल को जहां 121 मत मिले, वहीं शोभनाथ यादव को 68 मत ही मिल सके। प्रचारिणी सभा के मतदान में 262 लोगों ने मतदान किया था। सुबह से ही गहमागहमी के बीच मतगणना की प्रक्रिया आरंभ हुई। पूरे परिसर में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। प्रत्याशियों के साथ ही मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया था। मतगणना के लिए तीन अलग-अलग टेबल बनाए गए थे।