फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीपीएस की टीम ने जीते तीन मुकाबले

Tue, 20 Dec 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हैंडबॉल - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर में चल रहे पांच दिवसीय 21वीं सीबीएसई चैंपियनशिप 2016 के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बालक वर्ग में वीपीएस की टीम ने दो और बालिका वर्ग एक मैच जीते। बालक वर्ग मेें अल-खोर इंटरनेशनल स्कूल कतर ने 8-7 गोल बनाकर गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल दुर्गापुर को हराया। सेंट फ्रांसेस स्कूल हरियाणा, डॉ. केएम मोदी नगर, डीडीपीएस गोविंदपुरम, भाई परमानंद विद्यामंदिर दिल्ली ने अपने-अपने मुकाबले जीते। डेफोडिल्स मिर्जापुर ने 11-0 केबड़े अंतर से सेंट जेवियर्स हाईस्कूल छत्तीसगढ़ को हराया। वीपीएस ने नेवी चिल्ड्रेन स्कूल विशाखापट्टनम को बड़े अंतर से हरया। वहीं वीपीएस ने इंडियन स्कूल अलहबीब को पराजित किया।    
विज्ञापन


प्रधानाचार्य शशि सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग में डीडीपीएस संजय नगर, सेंट एंटोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर ने अपने-अपने मैच जीते। डॉ. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल और वीपीएस वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें 10-1 से वीपीएस ने शानदार जीत दर्ज की। नेहा राज की कप्तानी में नैंशी शर्मा ने चार गोल किए। एक मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल को वाकओवर दिया गया।

इसके अलावा हीरा लाल पब्लिक स्कूल ने अपना मैच जीता। केजे सोमैया इंग्लिश मीडियम कर्नाटका और चमन वाटिका गुरुकुल अंबाला के बीच मैच 2-2 से ड्रा रहा। केएलई सोसाइटी स्कूल कर्नाटका और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल दुर्गापुर के बीच हुए मैच में केएलई सोसाइटी स्कूल को वाकओवर मिल गया। वहीं डीडीपीएस संजय नगर और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया मैच चार-चार से ड्रा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें