फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनावः मतदान केंद्र का रास्ता बताएगी वोटर पर्ची

Sat, 04 Feb 2017 12:44 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
चार दिन पूर्व घर-घर पहुंचा दी जाएगी वोटर पर्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदान केंद्र तक पहुंचने का रास्ता वोटर पर्ची ही बताएगी। निर्वाचन कार्यालय की ओर से वोटरों को जो पर्ची दी जाएगी उसके पीछे मतदान केंद्र तक पहुंचने का मैप बना होगा। मैप के सहारे मतदाता आसीनी मतदेय स्थल तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

मतदान के चार दिन पूर्व ही मतदाताओं को घर-घर जाकर वोटर पर्ची दे देनी होगी। मतदान केंद्र पर वोटरों की मदद के लिए बीएलओ मौजूद रहेंगी। उनके पास पूरी मतदाता सूची मौजूद होगी। 
वाराणसी जिले में आठ मार्च को मतदान होना है। निर्वाचन विभाग की ओर से इसकी तैयारियों से चल रही हैं। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम से लेकर ड्यूटी कार्ड भी जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि मतदान के दौरान हर केंद्र पर बीएलओ मतदाता सूची लेकर मौजूद रहेंगे। मतदाताओं की जानकारी के लिए मतदान केंद्र पर चार प्रकार के पोस्टर लगाए जाएंगे जिसमें मतदाता और प्रत्याशियों से जुड़ी जानकारी होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें