फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय के पास ट्रेन से टकराई मालवाहक गाड़ी, तीन घंटे आवागमन बाधित

Fri, 03 Feb 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली
विज्ञापन
मालवाहक गाड़ी को पटरी के पास से हटाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली जिले के सहरोई गांव के समीप शुक्रवार की भोर में अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर से मालवाहक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते ट्रेन का इंजन फेल हो गया और वह तीन घंटे तक खड़ी रही। इससे मुगलसराय-दानापुर रूट पर ट्रेनों का आवागमन रुका रहा।
विज्ञापन

इंजन को ठीक करने पर आवागमन चालू हुआ।  अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस छह घंटे देरी से मुगलसराय पहुंची। यहां से भोर में दो बजकर 37 मिनट पर रवाना हुई। ट्रेन सहरोई गांव के समीप पहुंची थी, तभी मछली लादने के लिए जा रही मालवाहक गाड़ी पटरी पार करने लगी।
इसी दौरान ट्रेन की टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि टक्कर से पहले ही मालवाहक का चालक कूद गया। इससे उसकी जान बच गई। ट्रेन चालक ने सूचना कंट्रोल को दी।
विज्ञापन

तब अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। आरपीएफ, जीआरपी के अलावा सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त मंडल की तकनीकी टीम ने तीन घंटे में इंजन को ठीक किया। तब ट्रेन रवाना हुई।
इस दौरान डाउन की तरफ जाने वाली ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया था। इससे एक दर्जन ट्रेन तीन से पांच घंटे विलंबित हुईं। दानापुर मंडल के अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही।
देर शाम डीआरएम आरके झा ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि हृदयपुर गांव में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार को सिलेंडर लदा मालवाहक मालगाड़ी से टकरा गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें