करमपुर, बड़ागांव निवासी यात्री हितेश कुमार मिश्रा के अनुसार व नई दिल्ली स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं और 30 नवंबर को पड़ी शादी के लिए 10 लाख रुपये नकद लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से विस्तारा विमान यूके 673 पकड़ा। सीट नंबर 35एफ पर बैठे थे।
यात्री के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान अपना बैग दे दिया था। लगभग 2.30 बजे विमान जब बाबतपुर पहुंचा तो देखा कि एयरलाइंस द्वारा बैग में टैग नहीं लगाया गया था। शंकावश बैग खोला तो रुपये नदारद थे। तुरंत इसकी सूचना एयरलाइंस वालों को दी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। आरोप है कि दो दिन तक इधर उधर दौड़ाते रहे।
फूलपुर थाना प्रभारी सनवर अली ने बताया कि यात्री की शिकायत पर एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कहीं कोई ऐसी बात समझ में नहीं आई है। इस मामले में एयरलाइन्स वालों से विस्तृत पूछताछ की जाएगी।