परिजनों के मुताबिक रात में वह बड़बड़ा रहा था। मां ने उसे टोका तो वह उसी पर गुस्सा हो गया और लाठी उठा कर मां को ही पीटने लगा। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार वाले चिल्लाने लगे तो वह लहूलुहान वृद्धा को छोड़ कर भाग गया।
गंभीर रूप से घायल वृद्धा को घरवाले जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के बड़े पुत्र ओमप्रकाश की पत्नी रिंका देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात के पांच घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने धरम्मरपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।