काशी विश्वनाथ मंदिर की स्वर्णिम आभा
- फोटो : अमर उजाला
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की तरह करेगा काम
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि यह केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की तरह काम करेगा। यहां सुबह नौ से पांच बजे तक चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे। प्राथमिक उपचार के साथ ही ईसीजी, शुगर, ब्लड प्रेशर तरह अन्य तरह की जांच और दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को मंडलीय, जिला अस्पताल और मारवाड़ी चिकित्सालय के लिए रेफर किया जाएगा।
शाम को पांच बजे के बाद बैठेंगे नाड़ी विशेषज्ञ
सीएमओ ने बताया कि बीएचयू के क्रिया शारीर विभाग के वैद्य सुशील दुबे ने आरोग्य केंद्र पर अपनी सेवाएं देंगे। सोमवार को सीएम ने आरोग्य केंद्र के दौरान उनसे नाड़ी परीक्षण और आयुर्वेद की उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली।
रोजाना आते हैं लगभग सवा लाख से ज्यादा श्रद्धालु
- तबीयत बिगड़ने पर श्रद्धालुओं को अभी तीन किलोमीटर दूर मंडलीय चिकित्सालय भेजा जाता था
- आरोग्य केंद्र पर आठ घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर
- शाम को मिलेंगे आयुर्वेद चिकित्सक