फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमादित्य महानाट्य: कैंट, उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ता संभालेंगे जिम्मेदारी, बनाई गई रूपरेखा

Thu, 02 Apr 2026 10:29 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की तैयारियों के लिए भाजपा ने बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। ऐसे में पहले दिन कैंट, दूसरे दिन उत्तरी और तीसरे दिन दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ता जिम्मेदारी संभालेंगे। 
विज्ञापन
विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन (File) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेका में तीन अप्रैल से होने वाले सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्यमंचन की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को महानगर कार्यालय में बैठक की। तीनों दिन की रूपरेखा बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि तीन अप्रैल को कैंट विधानसभा के सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। चार अप्रैल को उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

पांच अप्रैल को दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करेंगे। राहुल सिंह और नवीन कपूर को संयोजक नियुक्त किया गया है। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करने का कार्य करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूर्ण उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक मंडल से 3000 का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

सभी पार्षद को 200 की संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचना है। कार्यक्रम में राहुल सिंह, उपसभापति नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया, चंद्रशेखर उपाध्याय, कुंवर कांत सिंह व अशोक कुमार पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें