फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी मौसम: अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की आई गिरावट, हवा की गुणवत्ता हुई बेहद खराब

Sat, 04 Dec 2021 10:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पिछले तीन चार दिन से मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। सुबह धुंध छाने के साथ ही हवा में नमी भी बढ़ी है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। यही कारण है कि पिछले दिनों की तुलना में आज ठंड अधिक लग रही थी।
विज्ञापन
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में ठंड का असर अब दिखने लगा है, सुबह-सुबह घना कोहरा भी अब छाने लगा है, शाम को भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है। पिछले तीन चार दिनों से हल्की धूप, नम पछुआ हवाओं के चलने के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। आज तापमान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन


आज अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं, हवा की गुणवत्ता देखें तो फिर से बनारस बहुत खराब स्थिति में पहुंच गया है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हिमालय पर जिस तरह से संकेत मिल रहा है, उससे दिसंबर के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी की भी संभावना है। दो से पांच दिसंबर तक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

अभी कुछ दिनों से वाराणसी के ज्यादातर इलाके वायु गुणवत्ता सूंचकांक 290-300 के बीच में थे, जो अस्वस्थ सूची में आते हैं। लेकिन फिरप एक्यूआई 185-200 के बीच पहुंच गया था। गुरुवार को एक्यूआई फिर से 220 से 230 के बीच पहुंच गया, जो बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें