दिसंबर माह से वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर है। इससे सांस रोगियों की समस्या बढ़ती जा रही है। ठंड के कारण प्रदूषण का स्तर और भी खराब होता जा रहा है। शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति देखी जाए तो बीते दिसंबर में 20 से अधिक दिन एक्यूआई इंडेक्स 300 से ऊपर रहा है। वहीं जनवरी में भी तीन सौ के ऊपर तक यह आंकड़ा पहुंच गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी ने तो स्थितियां और खराब की हैं।
बीएचयू के वैद्य सुशील कुमार दुबे ने बताया कि हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा सांस और फेफड़े के रोगियों के लिए ठीक नहीं है। बच्चों और बुजुर्गों को भी सतर्कता बरतनी होगी। खराब हवा के माहौल में बगैर मास्क लगाए घर के बाहर जाना स्वास्थ्य केलिए नुकसानदायक हो सकता है।