फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: बनारस में रात का पारा 11.8 डिग्री, सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे; मौसम में उतार-चढ़ाव जारी

Fri, 14 Nov 2025 09:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी में मौसम में बदलाव जारी है। गांव और शहर के बीच तापमान में दो से तीन डिग्री का फर्क आ रहा। वहीं इस सप्ताह कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। 
विज्ञापन
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस के तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव तेजी से देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को यह 12 डिग्री से ऊपर था। वहीं गांव और शहर के भी रात के तापमान में दो से तीन डिग्री का फर्क आ रहा है। शहर में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को पारा 14 डिग्री से ऊपर था।

विज्ञापन


रात में हवा भी 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। जिले में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बनारस के लिए अगले 4-5 दिनों तक कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

वहीं बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी थोड़ी थमी है इसके चलते फिलहाल ठंडक के बढ़ने का सिलसिला दो दिन से थमा है। हालांकि रात के दौरान तापमान तेजी से नीचे आ जा रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; खत्म हुआ इंतजार: 28 साल बाद चंदौली के प्रवेश मार्ग पर होगा उजाला, लग रहे ‘त्रिशूल-डमरू’ वाले आकर्षक पोल
विज्ञापन


भेलूपुर में 312 पीपीएम धुआं
दूसरी ओर मौसमी बदलाव के बीच बनारस ही हवा दिनों दिन प्रदूषित होती जा रही है। सप्ताह भर से हवा यलो अलर्ट में है। बृहस्पतिवार रात एक्यूआई 135 अंक दर्ज किया गया। सबसे प्रदूषित इलाका भेलूपुर बना। यहां का एक्यूआई 145 अंक रहा। इसके बाद अर्दली बाजार का 141 अंक, मलदहिया का 138 अंक और बीएचयू का 115 अंक रहा। भेलूपुर में पीएम 2.5 यानी कि धुएं का अधिकतम स्तर 312 पीपीएम रहा। जबकि पीएम 10 का स्तर 271 पीपीएम था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें