इनाली फाउंडेशन पुणे के सहयोग से भारत विकास परिषद एवं रोटरी क्लब की ओर से दिव्यांगों को बैटरी एवं सेंसर (प्रोस्थेटिक हाथ) संचालित कृत्रिम हाथ निशुल्क दिया जाएगा। ऐसे इच्छुक दिव्यांग 9415228263 और 9807706752 नंबर पर पंजीकरण करा सकते हैं। परिषद के गिरीश गुप्ता व संयोजक रमेश लालवानी ने बताया कि 21 नवंबर को सुबह नौ बजे सिगरा स्थित आशीर्वाद लॉन में उपकरणों का वितरण होगा। ऐसे दिव्यांग जिनके हाथ कोहिनी से 3/4 इंच से दुर्घटनाओं में कट गए हैं। उन्हें ही सेंसर संचालित हाथ दिए जाएंगे।