फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन मैन की मौत और जेई के निलंबन का मुद्दा गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तीन दिन पहले बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन की मौत का मुद्दा अब गरमाता जा रहा है। मामले में जहां कर्मचारी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं इसी मामले में जेई के निलंबन के विरोध में अब जिले के जूनियर इंजीनियर भी आगे आए हैं। बुधवार को भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय के साथ ही नगर निगम स्थित बिजली कार्यालय पर भी जेई के निलंबन वापसी को लेकर धरने पर बैठे। इस वजह से कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

लाइन मैन की मौत के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उर्जा मंत्री ने ट्वीट कर अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लाइन मैन की मौत के बाद कर्मचारी इसे विभागीय लापरवाही बताकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। धरने पर बैठे जूनियर इंजीनियरों ने मामले में निलंबित जेई ललित शंकर चतुर्वेदी को बहाल करने की मांग की। इस दौरान अधिकारियों ने भी उनसे बातचीत करने की कोशिश की लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।
जूनियर इंजीनियरों का कहना था कि जब तक काम करने संबंधित पूरा सुरक्षा उपकरण आदि व्यवस्थाएं नहीं मिल जाती है, तब तक काम नहीं करेंगे। अगर मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज होगा। इस दौरान राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन वाराणसी के ई. पंकज जायसवाल, ई. गौतम शर्मा, ई. संजय कुमार भारती, ई. गुलाब चंद्र प्रजापति, ई. अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें