फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बाइक सवार दो सगे भाईयों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल

Fri, 09 Jun 2023 12:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी

सार

शुक्रवार की सुबह प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे एक बाइक पर सवार दो सगे भाइयों को उसी दिशा में जा रहे एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक दूसरा भाई जिसने हेलमेट लगाया था ,गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरे घायल भाई को पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Varanasi: बाइक सवार दो सगे भाईयों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर स्थित नेशनल हाइवे पर शुक्रवार बाइक सवार सुबह दो भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे एक बाइक पर सवार दो सगे भाइयों को उसी दिशा में जा रहे एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक दूसरा भाई जिसने हेलमेट लगाया था ,गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरे घायल भाई को पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें-Bhadohi Crime: भदोही के युवक की उड़ीसा में हत्या, जंगल में जली मिली लाश, शव के पास बरामद हुई ऐसी चीज जिससे...
विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज थाना अंतर्गत कोईलरा गांव निवासी जगदीश बिंद (32) अपने छोटे भाई शिवप्रसाद बिंद (28) को अपने पल्सर बाइक पर बैठा कर गिट्टी बालू खरीदने के लिए रामनगर (टेंगरा मोड़) के लिए जा रहे थे। इधर रूपापुर (मिर्जामुराद) नेशनल हाइवे पर प्रयागराज से वाराणसी कि तरफ जा रही एक ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
जिससे दोनों सगे भाई हवा में उछलते हुए सड़क पर जा गिर ट्रक के आगे आ गए। और बाइक के पीछे बैठे शिवप्रसाद को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। जिसमें शिवप्रसाद की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वही हेलमेट लगा बाइक चला रहा मृतक का बड़ा भाई जगदीश बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तो वही गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को पास  स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज हेतु भर्ती कराया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों का मौके पर रो-रो कर बुरा हाल रहा। मौके पर पहुंची मृतक की मां मैना देवी व बहन प्रियंका रो-रो कर बेसुध हो जा रही थी।
मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था और वह चौरी स्थित एक आईटीआई शिक्षण संस्थान में अध्यापक था। जो अविवाहित बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें