फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आर्थिक तंगी से परेशान तीन बच्चों के पिता ने लगाई फांसी, भाई ने बताया रात में कमरे में गए और फिर...

Sat, 13 May 2023 02:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

मृतक के भाई मनोज ने बताया कि राजकुमार ने रात में परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चले गए। सुबह 10:00 बजे तक जब कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजन राजकुमार को बुलाने गए, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से जब लोगों ने अंदर देखा तो राजकुमार रोशनदान के सहारे साड़ी के फंदे पर झूल रहे थे। 
विज्ञापन
मृतक राजकुमार गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आर्थिक तंगी से परेशान आदमपुर के चौहट्टा निवासी राजकुमार गुप्ता (48) ने शनिवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।

विज्ञापन

मृतक के भाई मनोज ने बताया कि राजकुमार ने रात में परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चले गए। सुबह 10:00 बजे तक जब कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजन राजकुमार को बुलाने गए, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से जब लोगों ने अंदर देखा तो राजकुमार रोशनदान के सहारे साड़ी के फंदे पर झूल रहे थें। जिसपर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। राजकुमार करीब दो साल से आर्थिक तंगी से परेशान थें। राजकुमार ने काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दुकान ली थी, लेकिन उसे चालू नहीं कर पाया। कुछ दिन पहले राजकुमार की पत्नी राशि अपने मायके गोला दीनानाथ गई थी। वहीं राजकुमार की दो बेटियां स्तुति और ख्याति बेंगलुरु में रहकर प्राइवेट जॉब करती हैं। जबकि छोटा बेटा वंश पढ़ाई कर रहा है। राजकुमार की मौत की सूचना पाकर पत्नी राशि सहित अन्य परिजन भी घर पहुंचे। राजकुमार का शव देख पत्नी राशि दहड़ा मार कर रोने लगी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें