फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बनारस बार एसोसिएशन का बड़ा एलान, वकीलों ने नहीं मानी ये बात तो दर्ज होगा मुकदमा

Sat, 13 May 2023 10:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कमेटी इस बात पर भी नजर रखेगी कि कचहरी परिसर में यूपी बार काउंसिल से रजिस्ट्रेशन कराए बगैर जो लोग काली कोट पहने नजर आएंगे, उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
काला कोट - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस बार एसोसिएशन ने काली कोट और बैंड के बगैर वकीलों के अदालत में जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही, इस पर निगरानी के लिए एक कमेटी बनाई है। कमेटी इस बात पर भी नजर रखेगी कि कचहरी परिसर में यूपी बार काउंसिल से रजिस्ट्रेशन कराए बगैर जो लोग काली कोट पहने नजर आएंगे, उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन

यह जानकारी शुक्रवार को एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप राय ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य काली कोट को बदनाम कर रहे फर्जी वकीलों को चिह्नित करना है। रजिस्टर्ड वकील ड्रेस कोड में आएंगे तो फर्जी वकीलों को चिह्नित करना आसान हो जाएगा। निगरानी समिति में ओमशंकर श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, पीएन राय, नूर फातिमा, यामिनी शर्मा और रमेश राजभर समेत 15 अधिवक्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें