आरटीओ के नियम के अनुसार, रामनगर और देहात परमिट के ऑटो का रंग इको ग्रीन है। इन ऑटो के आगे और पीछे चार इंच की नीली पट्टी का लगा होना अनिवार्य है। हालांकि न ऐसा होता है और न इसके उल्लंघन में अभियान चला कर कार्रवाई ही की जाती है। इसके चलते रामनगर और देहात परमिट वाले ऑटो भी शहर क्षेत्र में धड़ल्ले से चलते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें; काशी में महिला श्रद्धालु की चेन छीनी: बचाने में पति घायल, आंध्र प्रदेश के दंपती ने दर्ज कराया FIR; जानें मामला
एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों और आरटीओ के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शहर क्षेत्र में सिर्फ सिटी परमिट वाले ऑटो ही चलें। शहर क्षेत्र में सिटी परमिट के अलावा अन्य जो भी ऑटो मिलेंगे, उनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस के स्तर से भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।