फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल, किसी को दिया गुलाब तो किसी को मुरझाया फूल

Thu, 16 Nov 2017 03:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
हेलमेट पहनने वालों को गुलाब, न पहनने वालों को गेंदे का मुरझाया फूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को वाराणसी की सड़कों पर गांधीगीरी की। हेलमेट न पहनने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को बुधवार को चौकाघाट और भिखारीपुर तिराहा पर गेंदे का मुरझाया फूल देकर आदत में सुधार की नसीहत दी।
विज्ञापन


वहीं, यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट-सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। चौकाघाट चौराहे पर एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत और सीओ ट्रैफिक अर्जुन सिंह के साथ टीआई जगत कनौजिया मौजूद थे।

वहीं, भिखारीपुर तिराहे पर टीआई द्वितीय राजीव द्विवेदी व टीएसआई अविचल पांडेय मौजूद थे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि मुरझाया फूल देने का आशय यह था कि जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं, उन्हें आत्मग्लानि हो।
विज्ञापन


इसके साथ ही, गुलाब का फूल उन्हें दिया गया जो खुद के साथ दूसरे के जीवन को कीमती समझते हुए यातायात नियमों का पालन करते हैं। बताया कि जिन्हें मुरझाया हुआ फूल दिया गया उन्होंने अपनी गलती मानी और भविष्य में हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने का वादा किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें