फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7200 शीशी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गोपीगंज से बिहार के बक्सर ले जाई जा रही 7200 शीशी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को रामनगर पुलिस ने एनएच-दो पर भीटी के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। गिरफ्त में आए आरोपी की शिनाख्त बक्सर जिले के कटरिया निवासी सोनू पासवान और फरार हुए की गोखुल पासवान के तौर पर हुई है। बरामद शराब की कीमत छह लाख रुपये बताई़ गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में बताया कि थानाध्यक्ष रामनगर विवेक कुमार श्रीवास्तव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप से अवैध शराब की बड़ी खेप बक्सर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष रामनगर ने एसआई रामप्रीत यादव व अरविंद यादव और कांस्टेबल अली अकबर खां, सुभाष यादव के साथ भीटी के समीप घेरेबंदी कर पिकअप कर रुकवाया। पिकअप से 150 पेटी में 7200 शीशी अवैध शराब बरामद हुई है। सभी शीशी के रैपर फर्जी पाए गए हैं। पूछताछ में सोनू ने बताया कि वो लोग सिर्फ कूरियर ब्वाय का काम करते हैं और उन्हें नहीं पता कि कौन देने और कौन लेने वाला है। गोपीगंज स्थित हाईवे से बक्सर तक पिकअप पहुंचाने के बदले दोनों को 20 हजार रुपये मिलते मगर इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें