फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में वाराणसी की टॉप खबरें: पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार जिला जेल का बंदी, फंदे से लटककर बुजुर्ग ने दी जान

Thu, 19 Sep 2024 03:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में गुरुवार को कई खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। इनमें भदोही सांसद के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने व कमिश्नरेट द्वारा कचहरी क्षेत्र से फरार जिला जेल के बंदी महफूज की गिरफ्तारी की खबरें शामिल रहीं। पढ़ें- दिनभर की खबरें...
विज्ञापन
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार जिला जेल का बंदी
विज्ञापन

वाराणसी जिले में कचहरी क्षेत्र से गत 29 अगस्त को फरार हुआ जिला जेल का बंदी महफूज गुरुवार को पकड़ा गया। कमिश्नरेट की एसओजी टीम ने उसे पकड़ा है।  

विज्ञापन


2- बाल-बाल बचे भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद, वाराणसी में काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं
वाराणसी जिले के हरहुआ के पास भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। सांसद पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि ऑल्टो गाड़ी को बचाने में काफिले की तीन गाडियां आपस में टकराईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

3- गृह कलह से उबकर बुजुर्ग ने लगायी फांसी
चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत गोपपुर निवासी बुजुर्ग ने गृहकलह से उबकर फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी के अनुसार गोपपुर ग्राम निवासी 
लालजी राजभर (60) रोज की तरह बुधवार रात्रि भोजन आदि के पश्चात घर के बाहर बने बरामदे में सोने चले गए। गुरुवार प्रात: घर के सदस्यों ने उन्हें बरामदे में टीन शेड में फंदे से लटका देखा तो हैरान रह गए। परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लालजी राजभर की पत्नी का निधन कई वर्ष पूर्व हो चुका है। उनके एक पुत्र तथा चार पुत्रिया हैं। सभी पुत्र पुत्रियों का विवाह हो चुका है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो बुजुर्ग शराब का आदी था तथा आए दिन परिवार में विवाद होता रहता था।

4- आईआईटी बीएचयू की डॉ. ओब्बट्टू साईं लक्ष्मी भावना चुनी गई यंग एसोसिएट, आई एन ए सम्मेलन में होंगी शामिल
आईआईटी बीएचयू में एक बार फिर से हर्ष का माहौल है यहां के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. ओब्बट्टू साईं लक्ष्मी भावना को वर्ष 2024 के लिए इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के यंग एसोसिएट के रूप में चुना गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
 

5- काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के बाहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, परिसर में मची अफरा-तफरी; कोई हताहत नहीं
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गुरुवार की भोर में गर्भगृह के बाहर पूर्वी द्वार के ऊपर बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिस तार में आग लगी वह गर्भगृह के अंदर जाता है। ऐसे में आनन-फानन भक्तों को वहां से हटाने के साथ ही मरम्मत कराई गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

6- वंदे भारत ट्रेन में राम भजन पर सोशल वार शुरू, बच्चों ने गाया राम आएंगे, आलोचक हुए सक्रिय
वाराणसी से दिल्ली की ओर जाने वाले हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन का सफर के वीडियो को लेकर सोशल वार शुरु हो गया  है। ट्रेन में यात्रा करने वाले बच्चे राम गीत गा रहे हैं तो कुछ लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी है कि ट्रेन में राम भक्ति का ये अंदाज अगर है तो क्या ये सही है ? अगर सही है तो इस पर आपत्ति के स्वर क्यों? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7- कर्ज से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान
शहर के गोलाघाट निवासी राजेंद्र चौहान उर्फ पंडा (46) ने गुरुवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ने पर परिजन उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए, जहां स्थिति नाजुक होने पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ट्रामा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिए। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ माह पूर्व एक कार व एक पिकअप गाड़ी बैंक से फाइनेंस पर खरीदी गई थी। किस्त नहीं जमा होने से बैंक की ओर से दबाव बनाया जा रहा था। वहीं इस बात को लेकर परिवार में विवाद भी होता था। मृतक किला रोड स्थित एक महिला महाविद्यालय के बाहर गोलगप्पे (फुलकी) की दुकान लगाता था। मृतक को दो बेटे हैं। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

8- ऑटो की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई थी स्कूटी, महिला ने पुलिस पर लगाया ये आरोप
वाराणसी जिले में कछवा रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव की रहने वाली लक्ष्मीना बिंद एक सप्ताह पूर्व सब्जी खरीदने मंडी गई थी। खरीदारी के बाद मंडी से गांव लौटते समय पीछे से ऑटो चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी क्षतिग्रस्त होने पर महिला ने हंगामा कर दिया। मौके पर ऑटो चालकों ने इकट्ठा होकर महिला की गलती बताते हुए आरोप लगाने लगे। इस पर महिला ने पुलिस से शिकायत की। कछवा रोड पुलिस ऑटो चालक को चौकी पर ले आए और महिला को भी बुलाया। महिला की स्कूटी ऑटो चालक द्वारा बनवाने के नाम पर दोनों पक्ष में चौकी पर सुलह हो गया। स्कूटी बनवाने के लिए ऑटो चालक निकला और रूपापुर पहुंचकर रास्ते से ही फरार हो गया। महिला ने मिर्जामुराद थाने पहुंचकर आपबीती बताई। जिस पर पुलिस ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला का आरोप है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक क्षतिग्रस्त स्कूटी नहीं बनी। महिला का कहना है कि पुलिस ऑटो चालक को चौकी ले गई फिर छोड़ दी। 

9- बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में दुर्व्यवहार पर केस दर्ज
आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार की रात घुसकर उपद्रव मचाने और सुरक्षा कर्मियों से दुर्व्यवहार के मामले में एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारियों की ओर से लंका थाना प्रभारी को जो तहरीर दी गई थी, उसकी कॉपी चीफ प्रॉक्टर कार्यालय को भी भेजी गई थी।

आरोप था कि 17 सितंबर की रात कुछ युवक खुद को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बीएचयू के शोध छात्र का परिजन बता कर आए। युवकों को गेट पर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं माने। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। ट्रॉमा सेंटर प्रशासन की ओर से घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया गया। बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर प्रशासन की ओर से लिखित सूचना मिली है। नियमानुसार लंका थाने की पुलिस को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर से आई तहरीर पर नितेश मिश्रा और 1 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 
10- युवक के नाले में डूबने की आशंका पर पुलिस रही परेशान
चौकाघाट में बुधवार रात नौ बजे नाले में एक युवक के डूबने की सूचना पर चेतगंज पुलिस रात भर परेशान रही। लोगों ने चेतगंज पुलिस को सूचना दी कि एक युवक नाले में दिखा था, वह हाथ हिला रहा था। बाद में उसका पता नहीं चला। चेतगंज पुलिस और अग्निशमन की टीम पहुंची। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।  

11- कैंट स्टेशन पर पांच किलो अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
कैंट स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान पांच किलो अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बुधवार को सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के चतरा, मयूरहंट के पोरिया निवासी श्रवण कुमार और चतरा के गिधौर स्थित डांगी के रहने वाले अनीस कुमार के रूप में हुई है। दोनों रांची से माल लेकर चंड़ीगढ़ जा रहे थे। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 75 लाख रुपये आंकी गई है। 

12- 10 जुआड़ी गिरफ्तार, 208000 नगदी बरामद
चितईपुर पुलिस ने बुधवार को जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ किया। प्रभारी निरीक्षक चितईपुर संजय मिश्रा की टीम ने मंगलवार रात करौंदी स्थित अंबेडकर पार्क में छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से ताश के पत्ते और 2,08,000 रुपये बरामद किए।  

13- शिकायत पर पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य
सिंधोरा पुरानी बाजार में रास्ते के जमीन पर निर्माण कार्य की शिकायत पर बुधवार को थानाध्यक्ष ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। लोगों का आरोप है निर्माण से बैंक, रामलीला मंच के पास जाने के लिए तिराहे पर अतिक्रमण और आवागमन बाधित होगा। थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने शिकायत पर कार्रवाई की।  

14- संदिग्ध हाल में वनवासी की मौत
बड़ागांव थाना क्षेत्र के लक्षिरामपुर में बुधवार दोपहर लक्ष्मण वनवासी (48) की संदिग्ध हाल में मौत हाे गई। भाई ने तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। छोटे भाई गुड्डू बनवासी ने बताया कि दोपहर एक बजे अचानक बड़े भाई लक्ष्मण की मौत हो गई।  

15- कुर्की का आदेश का पालन नहीं कराने पर होगा जवाब तलब
सारनाथ थाने के लेढ़ूपुर पावरहाउस स्थित जमीन और मकान के मामले में कोर्ट के कुर्की के आदेश का सारनाथ पुलिस पालन नहीं कर रही है। पांच सितंबर के आदेश के बावजूद सारनाथ थानाध्यक्ष ने अब तक मकान की कुर्की नहीं कराई। इस पर एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि थानाध्यक्ष से जवाब तलब किया जाएगा। कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा।  

16- बीएचयू के प्रो. एम कायस्थ को बेस्ट मेंटोर अवार्ड
बीएचयू के वैज्ञानिक प्रो. अरविंद एम कायस्थ को प्रो. एन अप्पाजी रॉव बेस्ट मेंटोर ज्वाइंट अवार्ड मिलेगा। साल 2024 के लिए उन्हें चयनित किया गया है। अवार्ड के साथ ही उन्हें एक लाख रुपए का कैश प्राइज भी मिलेगा। प्रो. कायस्थ बीएचयू स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के स्कूल ऑफ बायो टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर हैं।आईआईएससी बंगलुरु के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। प्रो. कायस्थ सोयाबीन और मूंगफली समेत कई कृषि उत्पादों पर काम कर चुके हैं।

17- असलहा सटाने और पिटाई मामले में चार पर मुकदमा दर्ज
असलहे से फायर करने और लूट के मामले में पीड़ित ने चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया। गोइठहा निवासी राकेश उपाध्याय के अनुसार, मंगलवार रात कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि सुजीत यादव ने कार से पीछा कर जान से मारने की नियत से कनपटी पर असलहा सटा दिया। आशुतोष तिवारी, अजीत यादव और सुजीत यादव ने बेरहमी से मारा पीटा। गले से सोने की चेन और जेब से 23770 रुपये भी छिन लिए। साथी प्रियांशु तिवारी चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और कार में बैठे प्रशांत तिवारी निवासी सोएपुर ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई की गई। प्रशांत तिवारी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।  

18- डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार उड़ाए
कछवां रोड स्थानीय बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से जालसाजों ने पीड़ित का डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये उड़ा दिए। बुधवार को भदोही के औराई थाना क्षेत्र के झौआ गांव निवासी मुरलीधर पांडेय ने मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मुरलीधर के अनुसार वह अपने बेटे सूरज कुमार पांडेय के साथ एटीएम में पहुंचे। निकासी के समय एटीएम में एक युवक पहले से मौजूद था, जैसे ही पैसा निकालने के लिए डेबिट कार्ड लगाया तो बातों में उलझाकर जालसाज ने डेबिट कार्ड बदल दिया।  

19- रोहित को सप्ताह बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ सकी
लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा गांव के रोहित (22) के बारे में पुलिस अब तक ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। गंगा में उसकी खोजबीन भी नहीं हो रही है। एक सप्ताह बाद पहल नहीं होने से परिजन मायूस है। पिता बच्चेलाल के अनुसार, 11 सितंबर को सुबह नौ बजे रोहिता कोटवां बाजार में दवा लेने निकला था। दोपहर दो बजे एक युवती ने बच्चे लाल को फोन किया कि रोहित मोबाइल लेकर भाग गया है। बच्चे लाल ने बोला कि रोहित घर आएगा तो मोबाइल दिला देंगे। बच्चे लाल ने बताया कि दोपहर पौने तीन बजे फिर उसी युवती ने किसी दूसरे के मोबाइल से फोन किया कि रोहित राजघाट पुल पर से गंगा नदी में दोनों मोबाइल लेकर कूद गया। पिता और मां मीना देवी ने रोहित की हत्या का आरोप लगाया है।  

20- बीवीएससी में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, 29 तक खुला रहेगा पोर्टल
बीएचयू में बैचलर और वेटरनरी साइंस (बीवीसीसी) एंड एनिमल हसबेंड्री में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। बुधवार को विश्वविद्यालय का पंजीकरण पोर्टल खुल गया। छात्र छात्राएं 29 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। बीएचयू ने इसके लिए इन्फॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी कर दिया है।

21- अनशन पर बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष की हुई चिकित्सकीय जांच
रूटवार और क्यूआर कोड व्यवस्था से खफा अखिल भारतीय ई-रिक्शा चालक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण काशी का अनशन 14वें दिन शास्त्री घाट पर जारी रहा। बुधवार रात सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम ने अनशन पर बैठे प्रवीण काशी का उपचार किया। 

22- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में फलस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल
सिंधोरा बाजार में निकले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में फलस्तीन का झंडा लहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फलस्तीन के झंडे के साथ नारेबाजी की गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सिंधोरा थाना प्रभारी के अनुसार वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

23- 30 सितंबर तक पूरा करें निर्धारित मद में खर्च
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को मंडलस्तरीय भौतिक और वित्तीय समीक्षा बैठक में वाराणसी समेत चार जिलों में मिली धनराशि और खर्चां पर चर्चा की गई। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एमपी सिंह ने सीएमओ, डीपीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत कर परफॉर्मेंस इंडिकेटर की बिंदुवार समीक्षा कर इस पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस मद में जो खर्च निर्धारित किया गया है, उसको नियमानुसार 30 सितंबर तक 100 फीसदी सुनिश्चित करने करें। सभी प्रकार की निविदा को एक सप्ताह में जारी करने, खर्च न होने वाली धनराशि को वापस करने और चालू वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित समस्त प्रशिक्षण के समय सारिणी बना कर व्यय बुक पर दर्ज करें। बैठक में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के सीएमओ, एडिशनल सीएमओ के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

24- पड़ोसी पर फायरिंग का लगाया आरोप, एक हिरासत में
लंका थाना क्षेत्र के मारुति नगर कॉलोनी में बुधवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की सूचना पर पुलिस परेशान हुई। रात में मामला मुकदमे की पेशबंदी का निकला। लंका पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

लंका थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मारुति नगर में रहने वाले व्यक्ति ने चार माह पूर्व अपने पड़ोसी युवक और उसके पिता समेत तीन अन्य के खिलाफ कोर्ट से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी जेल भी गया था। रात में व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी युवक ने फायरिंग की। छानबीन में मामला सामने आया कि युवक अपने किसी परिचित के यहां मिलने गया था। इस बीच व्यक्ति ने शराब के नशे में हवाई फायरिंग की और घर के अंदर भाग गया। बाइक घसीटकर क्षतिग्रस्त और युवक पर फायरिंग का आरोप लगाया। आसपास सीसी कैमरे के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
 
25- कपसेठी में वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत
कपसेठी में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मनीष कुमार सेठ (35) की मौत हो गई। वाराणसी-भदोही मार्ग पर शिवदासपुर गांव में एनएचआई प्लांट के पास देर शाम को हादसा हुआ। पुलिस मनीष को हाथी बाजार स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची मां पुष्पा देवी और बाकी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बुधवार को भदोही के ज्ञानपुर के मानिकपुर निवासी मनीष कुमार सेठ वाराणसी की ओर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मनीष ने दम तोड़ दिया था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी दो बेटियां रियांशी और प्रियांशी हैं। बताया जा रहा है कि मनीष जनरल स्टोर से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में कोहराम मच गया है।

25- असलहा सटाने और पिटाई मामले में चार पर मुकदमा दर्ज
असलहे से फायर और लूट मामले में पीड़ित ने चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया।
गोइठहा निवासी राकेश उपाध्याय के अनुसार मंगलवार की रात कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि सुजीत यादव ने कार से पीछा कर जान से मारने की नियत से कनपटी पर असलहा सटा दिया। आशुतोष तिवारी, अजीत यादव और सुजीत यादव ने बेरहमी से मारा पीटा। गले से सोने चेन और जेब से 23770 रुपया भी छिन लिया। इस बीच उन सभी के साथी प्रियांशु तिवारी अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और मेरी कार में बैठे प्रशान्त तिवारी निवासी सोएपुर ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई की गई। प्रशांत तिवारी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

26- डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार उड़ाए
कछवां रोड के स्थानीय बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम से जालसाजों ने पीड़ित का डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार उड़ा दिए। बुधवार को भदोही के औराई थाना क्षेत्र के झौआ गांव निवासी मुरलीधर पांडेय ने मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित मुरलीधर पांडेय के अनुसार वह अपने बेटे सूरज कुमार पांडेय के साथ एटीएम में पहुंचा। निकासी के समय एटीएम में एक युवक पहले से मौजूद था, जैसे ही पैसा निकालने के लिए डेबिट कार्ड लगाया तो इस बीच बातों में उलझाकर जालसाज ने डेबिट कार्ड बदल दिया।

27- सप्ताह बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ़ सकी गंगा में समाए रोहित को 
लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा गांव के रोहित 22 वर्ष के बारे में पुलिस अब तक ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। गंगा में उसकी खोजबीन भी अब नहीं हो रही है। एक सप्ताह बाद भी पुलिस की ओर से कोई पहल नहीं होने से परिजन मायूस है।

पिता बच्चेलाल के अनुसार 11 सितंबर को सुबह नौ बजे रोहिता कोटवां बाजार में दवा लेने के लिए निकला था। दोपहर दो बजे एक युवती ने बच्चे लाल को फोन किया कि रोहित हमारी मोबाइल फोन लेकर भाग गया है। बच्चे लाल ने युवती से बोला कि रोहित घर आयेगा तो तुम्हारी मोबाइल दिला देंगे। बच्चे लाल ने बताया कि दोपहर पौने तीन बजे फिर वही युवती किसी दूसरे के मोबाइल से फोन किया कि रोहित राजघाट पुल पर से गंगा नदी में दोनों मोबाइल लेकर कूद गया। 

आदमपुर थाने की पुलिस दो दिनों तक वाराणसी से गाजीपुर तक एन डी आर एफ टीम के साथ काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। गायब रोहित के पिता और मां मीना देवी का कहना है कि हमारे तीन पुत्रों में रोहित सबसे छोटा था। वह गाजीपुर में बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था। उसका फाइनल वर्ष था। इधर, कोटवां में एक मेडिकल की दुकान पर काम करता था। उसकी साइकिल दुकान के कटरे में मिला है। आरोप है कि पुत्र की हत्या कर दी गई।

28- ट्रक की चपेट में आने से अध्यापक की मौत, साथी घायल, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार
शिवपुर थाना क्षेत्र के दांदूपुर रिंग रोड पर बुधवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हरहुआ ब्लॉक के शिक्षक की मौत हो गई। वहीं, साथी शिक्षक घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के बीरमपुर निवासी ओमप्रकाश पाल (49) हरहुआ ब्लॉक के खानपट्टी बिरापट्टी कंपोजिट विद्यालय में अध्यापक थे। सुबह बेलवरिया विकास खंड बेलवारिया में बीएलओ की ट्रेनिंग में गए थे। वापसी में साथी शिवपुर हटिया निवासी अध्यापक प्रमोद कुमार यादव के साथ बाइक से 3 बजे हरहुआ की तरफ जा रहे थे। प्रमोद बाइक चला रहे थे और ओमप्रकाश पीछे बैठे थे। काशी धाम के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ओमप्रकाश बीच सड़क पर जा गिरे और ट्रक कुचलते हुए भाग निकला। प्रमोद पटरी पर गिरकर घायल हो गए। घटनास्थल पर ही ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। साथी शिक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे के आधार पर ट्रक की पहचान कराई जा रही है।

29- बेटे को भी बनाना चाहते थे इंजीनियर
ओम प्रकाश के परिजनों ने बताया कि वह शिवपुर के छतरीपुर में किराये पर रहते थे। दो बेटी, एक बेटा है। बड़ी बेटी सानू की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी साक्षी मुंबई में इंजीनियर है। एक बेटा उत्कर्ष है। ओमप्रकाश बेटे को इंजीनियर बनना चाहते थे। पत्नी कुसुम देवी आंगनबाड़ी में हैं। ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। बेटे की मौत से मां उमराई देवी व पिता राजपत पाल बेसुध रहे।

30- किसान दिवस : नलकूपों की व्यवस्था ठीक न होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
किसान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं। सीडीओ ने राजकीय नलकूप के कार्य में लापरवाही पर रोष जताया। विभागों से समस्याओं के शीघ्र निस्तारण को कहा। राजकीय नलकूप अधिकारी से पूछा कि कितने नलकूप चालू हैं, कितने खराब और कितने परित्याग किए गए हैं। जिस पर वह जवाब नहीं दे सके। इस पर तत्काल स्थिति स्पष्ट करने और सुधारने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के अधिकारियों ने धान की फसल को रोग से बचाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा, एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना का लाभ उठाने, उद्योग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सहकारिता विभाग ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। 1250 मीट्रिक टन यूरिया आया है। जिसे समितियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। साथ नैनो यूरिया और डीएपी समितियों के पास है।

31- दवाओं से धान को रोग से बचाएं
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि धान में इस समय रोग लगने की संभावना है। तना छेदक रोग की रोकथाम के लिए इमीडाक्लोरोपिड, कंडुवा रोग के लिए ट्राईकोडर्मा का प्रयोग करें। यह दवा कृषि रक्षा भंडारों पर 75 प्रतिशत अनुदान पर दी जा रही हैं। कीट रोग संबंधी समस्या होने पर 9452247111 व 9452257111 पर जानकारी ले सकते हैं।

32- बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने महिला की छीनी चेन
चोलापुर के कटहलगंज चौराहे के पास बुधवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने वृद्धा की चेन लूट ली। पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा निवासी अनुज पांडेय भाभी शैला पांडेय (62) की दवा के लिए बाइक से शहर गए थे। लौटते समय वीर लोरिक इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर शैला की सोने की चेन छीन ली। वह बाइक से गिरते गिरते भी बचीं। अनुज ने चोलापुर पुलिस को सूचना दी।  

33- लॉर्ड विश्वेश्वर मामले में अब 23 सितंबर को सुनवाई
सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक युगल शम्भू की अदालत में बुधवार को ज्ञानवापी से जुड़े लॉर्ड विश्वेश्वर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। वर्ष 1991 के स्वयंभू लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ मूल वाद में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की तरफ से दिए स्थगन प्रार्थना पत्र के बाद अब इस प्राचीन मूल वाद की सुनवाई 23 सितंबर को होगी।

अंजुमन इंतेजामिया को ज्ञानवापी परिसर के बचे हुए अन्य हिस्सों और मुख्य गुंबद के बगल में 4/4 फुट की खोदाई कर राडार तकनीक से एएसआई सर्वे कराए जाने के मुद्दे पर पक्ष रखना था। अंजुमन ने तैयारी नहीं होने की बात कहते होते स्थगन आवेदन दिया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख नियत कर दी। इससे पहले मामले में लॉर्ड काशी विश्वनाथ मंदिर के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने दलील दी थी। इसमें मुख्य गुंबद के नीचे 100 फुट के ज्योतिर्लिंग का होने और सर्वे होने के बाद इसके मिलने का दावा किया गया था।

34- पुलिस ने भटकी बच्ची को परिजनों को सौंपा
मैदागिन में भटक रही बच्ची को पुलिस ने उसकी मां को सौंपा। भेलूपुर थाने में बच्ची को वापस पाकर परिजन काफी खुश नजर आए। बुधवार को भेलूपुर की रहने वाली 7 साल की जास्मिन मैदागिन इलाके में परिवार से बिछड़ गई थी। वह अकेले ही सड़क पर टहल रही थी। पुलिस की नजर पड़ी तो उसे थाने में लेकर आई। जहां शाम तक परिवार वालों को सूचित कर उसे सुपुर्द कर दिया गया।  

35- 30 सितंबर से दो दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मी
वाराणसी। कर्मचारियों की संख्या में कमी को पूरा करने सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 30 सितंबर और एक अक्तूबर को दो दिन हड़ताल पर रहेंगे।इसके समर्थन में बैंक कर्मियों ने महमूरगंज स्थित आंचलिक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव अनंत मिश्र ने बताया कि हड़ताल की सूचना बैंक प्रबंधन को दे दी गई है। लंबे समय से कर्मचारियों की भर्ती की मांग की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।  
विज्ञापन

36- नफरत का खेल अब नहीं चलेगा, मुंह तोड़ जवाब मिलेगा : अजय राय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी सुनकर अब चुप रहना नामुमकिन है। अब जनविरोधी लोगों का डटकर सामना करने का वक्त है। सावधान रहना है, इन सबका इतिहास अच्छा नहीं है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने महात्मा गांधी की हत्या करवाई थी। नफरत का खेल अब नहीं चलेगा। हर मुद्दे पर मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

37- राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का मुख्यालय पर प्रदर्शन
नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की छवि खराब करने और अमेरिका में सिख समुदाय के प्रति दिए गए आपत्तिजनक बयान को भाजपा ने राष्ट्र विरोधी बताया। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से संपूर्ण सिख समुदाय आहत है। सिख समुदाय से माफी मांगने की मांग की। कहा कि ऐसा न हुआ तो भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी का सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेंगे।

विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि भारत में सिख समाज शान से रहता है और उनका भारत की आजादी व विकास में शानदार योगदान है। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह औढे ने कहा कि राहुल की बयानबाजी देश को तोड़ने और कमजोर करने की साजिश है। प्रदर्शन में पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, सिख समुदाय से अमरजीत सालूजा, नरेंद्रपाल भाटिया, परमिंदन राजपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें