फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर वाराणसी की टॉप खबरें: किन्नर बन कर नेग मांगने आए, मंगलसूत्र लेकर भागे; क्राइम समेत दिनभर की अपडेट

Tue, 08 Apr 2025 12:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में सोमवार को कई खबरें चर्चा में बनी रहीं। इनमें अपराध से जुड़ी कई खबरों ने दिनभर सुर्खियां बटोरीं। आइए संक्षिप्त में बताते हैं दिनभर की अपडेट...
विज्ञापन
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नर बन कर नेग मांगने आए, मंगलसूत्र लेकर भाग गए

विज्ञापन

मुर्दहा में बाइक सवार तीन लोग एक महिला के पास पहुंचे और खुद को किन्नर बताकर नेग मांगा। बातचीत के दौरान ही तीनों महिला का मंगलसूत्र लेकर भाग गए। घटना के संबंध में चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुर्दहा की रहने वाली विद्या देवी ने बताया कि रविवार की दोपहर एक बाइक सवार तीन लोग उनके घर आए। तीनों खुद को किन्नर बताए और नाचने-गाने लगे। ढोल बजाते हुए तीनों ने नेग मांगा। बातों में उलझा कर मंगलसूत्र लेकर भाग गए। विद्या देवी ने बताया कि उनकी ननद ने तीनों की बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की फोटो खींच ली थी। 

चोरी के दो लैपटॉप और एक टीवी के साथ दो गिरफ्तार
वाराणसी जिले के चितईपुर थाने की पुलिस ने चोरी के दो लैपटॉप और एक टीवी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चितईपुर थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान चंदन नगर कॉलोनी के राजन कुमार और चंदौली के बबुरी के मूल निवासी व आंबेडकर नगर, करौंदी में रहने वाले रितिक गुप्ता के रूप में हुई है। रितिक के खिलाफ तीन और राजन के खिलाफ दो मुकदमे चोरी के आरोप में पहले से ही दर्ज हैं। तीनों लैपटॉप नासिरपुर स्थित मंजुला कंस्ट्रक्शन एंड इंटरप्राइजेज के ऑफिस से चुराए गए थे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; भदोही में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत, बाजार से लौट रहे थे

किशोरी बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
रोहित नगर, नरिया निवासी रंजीत उर्फ कल्लू को लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर लंका शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि एक किशोरी के पिता ने गत दो फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण किया गया है। जांच में पता लगा कि किशोरी का अपहरण रंजीत ने किया है। रंजीत को साकेत नगर स्थित शीतला माता मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में रंजीत ने बताया कि वह किशोरी से प्रेम करता है और शादी करने के लिए उसका अपहरण किया था।   

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: काशी से लखनऊ के लिए रवाना हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, अलग-अलग लोगों से की मुलाकात

Trending Videos

चार बीघे की अवैध प्लॉटिंग वीडीए ने कराई ध्वस्त

शिवपुर वार्ड के बैजलपट्टी में बिना ले आउट स्वीकृत कराए 4 बीघे में अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। इसे वीडीए की प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त कराया। जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा की अगुवाई में कार्रवाई की गई।  

होम स्टे को बंद कराने के लिए दर्ज कराया मुकदमा
कचौड़ी गली के शिव आश्रय होम स्टे होटल को बंद कराने के लिए वीडीए ने चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई। सोमवार को वीडीए के अवर अभियंता रवींद्र प्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए कचौड़ी गली में द्वारिका प्रसाद की ओर से अवैध निर्माण किया जा रहा था। सील के बाद भी चोरी छिपे निर्माण पूर्ण कर शिव आश्रय होम स्टे होटल का संचालन शुरू कर दिया। 

इसे भी पढ़ें; कोर्ट की खबरें: ज्ञानवापी मामले में पक्षकार बनने की अर्जी पर टली सुनवाई, यौन शोषण के दोषी को 20 साल की सजा

चोरी के आईफोन के साथ युवक गिरफ्तार
कोतवाली थाने की पुलिस ने चोरी के आईफोन को साथ सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के पास एक युवक मौजूद है जो चोरी का आईफोन बेचने आया है। पुलिस ने हनुमान फाटक निवासी निहाल जायसवाल को गिरफ्तार कर उसके पास से आईफोन बरामद किया। आईफोन के संबंध में तेलंगाना निवासी के श्रीनिवास राव ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह दर्शन करने के लिए महामृत्युंजय मंदिर में लाइन में लगे थें। उसी दौरान उनका आईफोन चोरी हो गया था।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: इंडिगो के विमान में महिला यात्री की मौत, मुंबई से आ रही थी काशी; औरंगाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया

शोध छात्र का लैपटॉप और मोबाइन चोरी 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गणित विभाग के शोध छात्र अश्वनी राव का लैपटॉप और मोबाइल चोरी हो गया। चोरी की घटना के संबंध में अश्वनी राव ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

डीएम ऑफिस के पास स्टांप वेंडर की दुकान से चोरी
सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम ऑफिस के समीप एक स्टांप वेंडर की दुकान को चोरों ने खंगाल डाला। स्टांप वेंडर की सूचना पर सोमवार को कैंट थाने की पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके साथ ही चोरों ने कचहरी-कलेक्ट्रेट परिसर स्थित दो अन्य जगह भी चोरी का प्रयास किया।

विकास प्राधिकरण कॉलोनी, शिवपुर निवासी सलाउद्दीन ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ऑफिस के पास उनकी गुमटी है। सोमवार की सुबह वह अपनी गुमटी खोलने आए तो उसका ताला टूटा हुआ था। दुकान से 10 हजार रुपये, टिकट और स्टांप गायब थे। सलाउद्दीन ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उनकी गुमटी में चोरी हुई थी। वहीं, अधिवक्ताओं का कहना था कि सुरक्षा के इतने भारी तामझाम के बावजूद कलेक्ट्रेट परिसर में चोरी हैरानी वाली बात है। बगल में ही पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) का कार्यालय भी है।

पति समेत आठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

जंसा थाने में एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जंसा थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी मोबिन अली की पुत्री अंजुम बानो की शादी जौनपुर जिले के जलालपुर थाने के मझगवा गांव निवासी सैय्यद अली के साथ हुई थी। 

आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराल में विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। 17 जुलाई 2022 को विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता द्वारा पुलिस आयुक्त को दी गई तहरीर पर पति के अलावा ससुर अब्दुल गनी, सास अंजुमन और पांच अन्य रिश्तेदार मठिया जलालपुर के लियाकत, अरशद, हसमत, इकबाल उर्फ कल्लू व जमीला बेगम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े, चार पर मुकदमा
कोटवां में रविवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। मामले को लेकर चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में लोहता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोटवां मुस्लिमपुरा के शाहिद अली ने लोहता थाने में तहरीर दी। बताया कि रात 10 बजे उसके पड़ोसी अली हुसैन, नूरुल हुसैन, अमीन मोहम्मद और कैफ उनके घर पर आए। पुरानी रंजिश को लेकर पहले सभी ने कहासुनी शुरू की। इसके बाद उनकी मां मदीना और चाचा अकबर, अख्तर अली व गुलाम मुहम्मद बीचबचाव करने आए तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिए।  

स्टालों पर रखें साफ-सफाई, बेच किचन की एआई से निगरानी
आईआरसीटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय जैन ने सोमवार को कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। रिटायरिंग रूम, आईआरसीटीसी फूड प्लाजा को देखा। लाइसेंस वालों से मुलाकात कर कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से और बेहतर सुविधाओं को लेकर संवाद किया। लाइसेंसी की समस्याओं का भी संज्ञान लिया। कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही बेस किचन की एआई से निगरानी करें। इस दौरान मनोज शर्मा, अजीत सिन्हा, अर्पित गुप्ता मौजूद रहे। 

शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

पीएम आगमन को ध्यान में रखकर नगर निगम की ओर से शहर भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कैंट, सर्किट हाउस, गोदौलिया, लंका, कचहरी, विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव मंदिर, दुर्गा मंदिर, संकटमोचन मंदिर के आसपास से ठेले खोमचे हटवाए गए। इस दौरान टीम ने चेतावनी कि यदि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त किया जाएगा। इसके अलावा गंगा घाटों से भी अतिक्रमण हटवाए गए। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के आदेश पर कार्रवाई की गई।  

युवती से 6 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म 12 नामजद और 11 अज्ञात पर केस
खजुरी इलाके की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में उसकी मां की तहरीर के आधार पर सोमवार की सुबह लालपुर पांडेयपुर थाने में 12 नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने देर रात तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब पुलिस आरोपियों के नाम, पते और उनकी उम्र की तस्दीक करा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

106 छात्रों ने जेंडर इक्वालिटी पर किया क्लू चेस रेस
बीएचयू के कल्याणकारी सेवा प्रकोष्ठ ने असलरेट एक्शन और जेंडर इक्वालिटी थीम पर क्लू चेस रेस हुआ। 106 छात्रों ने 10 समूहों में अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। महिला सशक्तीरण और संदेश दिया गया। छात्रों ने कहा कि आम लोगों के बीच उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिला। 
 
थाईलैंड के वैश्विक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे डॉ. स्वर्ण
बीएचयू में पत्रकारिता विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वर्ण सुमन थाईलैंड के एक वैश्विक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बैंकॉक में वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन मीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन में रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने का उन्हें आमंत्रण दिया गया है। डॉ. सुमन 8 और 9 अप्रैल को जेंडर विषय पर पेपर प्रस्तुत करेंगे। द इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नॉलेज मैनेजमेंट के कॉन्फ्रेंस में अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और अफ्रीकी देशों के मीडिया प्रोफेसर और स्कॉलर हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन की थीम ट्रांसफॉर्मिंग मीडिया लैंडस्केप : एथिक्स, इनोवेशन, स्पेशियलिटी एंड एजुकेशन रखा गया है। डॉ. स्वर्ण सुमन को 2019 में शिक्षा पुरस्कार भी मिल चुका है।  

प्रदेश सरकार से करूंगा खेसारी दाल से प्रतिबंध हटाने की मांग : पूर्व कुलपति

बीएचयू के पूर्व कुलपति और रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. पंजाब सिंह ने कहा कि वह प्रदेश सरकार से खेसारी दाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग करेंगे। अब इस पर प्रतिबंध लगाने का कोई औचित्य नहीं है। खेसारी दाल को लेकर फैले भ्रम पर बनी फिल्म देखने के बाद बात कही। प्रो. सिंह ने कहा कि न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा खेसारी को लेकर निर्मित फिल्म ''खेसारी-कल, आज और कल को लेकर कई मिथकों को तोड़ रही है। फिल्म निर्देशक आशुतोष पाठक को बधाई दी। इस दौरान न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजयनाथ मिश्र के साथ आईएमएस के डॉ. प्रवीण सिंह और शोध छात्रा निधि भी मौजूद रही। 

आईआईटी बीएचयू में एससी-एसटी सेल के अध्यक्ष बने प्रो. मेश्राम
आईआईटी बीएचयू में एससी-एसटी सेल का पुनर्गठन हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के प्रो. मनोज कुमार मेश्राम को नया चेयरमैन बनाया गया है। अस्सिटेंट प्रोफेसर अनामिका को सचिव और 9 सदस्य भी बनाए गए हैं। इस सेल में एससी और एसटी कैटेगरी के सदस्यों को छात्र संसद की ओर से नॉमिनेट किया जाएगा।  

सफाई सुपरवाइजरों की लापरवाही से कई इलाकों से नहीं उठा कूड़ा

सफाई सुपरवाइजरों की लापरवाही से कई इलाकों में कूड़ा समय से नहीं उठ पा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का भी असर नहीं दिख रहा है। बटुआपुरा, दशमी रामलीला मैदान, सरायनंदन, सुंदरपुर सटटी से खोजवा मार्ग, किरहिया आदि इलाकों में समस्या बनी हुई है।

यही नहीं इन इलाकों में डोर टू डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था की प्रभावित हो रही है। नियमित घर घर जाकर कूड़ा लेने वाले कर्मचारी नहीं जा रहे हैं। जिसके चलते लोग सड़कों पर कूड़ा फेंक रहे हैं। क्षेत्र के विनोद पटेल ने बताया कि कभी दो दिन तो कभी तीन दिन पर डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी आते हैं। जबकि हर महीने पैसा लेने के लिए समय से आते हैं। राकेश यादव ने कहा कि क्षेत्र में काफी कूड़ा पड़ा है।

मुख्य मार्गों का तो समय से कूड़ा उठता है जबकि गलियों और अन्य जगहों का कूड़ा नहीं उठ रहा है। बटुआपुरा के पास कूड़ा एकत्र करके जला दिया जाता है। जितेंद्र कुमार ने कहा कि खोजवां मार्ग पर काफी गंदगी है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

बीएचयू में पहली बार सॉफ्टवेयर से 100 प्रतिशत पीएचडी एडमिशन 

बीएचयू में पीएचडी एडमिशन की काउंसिलिंग 2.0 की तिथि आज तय हो सकती है। परीक्षा नियंता कार्यालय में बैठक के बाद डेडलाइन निर्धारित की जाएगी। 1466 में से बची हुई लगभग 600 सीटों पर वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग एक महीने चलेगी या 15 दिन, बैठक में इस पर भी फैसला होगा। बैठक के बाद सीट पक्की करने के लिए काउंसिलिंग पोर्टल के दोबारा खुलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

पहली बार पीएचडी एडमिशन की पूरी प्रक्रिया 100 फीसदी सॉफ्टवेयर के सहारे पूरी की जा रही है। एक आईटी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन बीएचयू के कई प्रोफेसरों को सॉफ्टवेयर आधारित एडमिशन रास नहीं आ रहा है। हालांकि, इस सॉफ्टवेयर ने ही तीन आधार (आरईटी, आरईटी एंग्जंप्टेड और पीएचडी के लिए योग्य) पर अभ्यर्थियों की मेरिट को तय किया है। 

यूजीसी गाइडलाइन, विभागीय डीआरसी और परीक्षा नियंता टीम के दिशा-निर्देशों और सांख्यिकी के नियमों का इनपुट अधिकारियों और कंपनियों के कर्मचारियों की तरफ से सॉफ्टवेयर में फीड किया गया है। पिछले साल दिसंबर में बीएचयू ने पीएचडी एडमिशन के लिए सॉफ्टवेयर की मदद लेने का फैसला किया था।

साफ्टवेयर से कठिन या एरर फ्री एडमिशन
प्रोफेसरों का कहना है कि 100 प्रतिशत सॉफ्टवेयर आधारित प्रवेश कराने की प्रक्रिया कठिन हो गई है। समझ ही नहीं आ रहा है कि किस वर्ग में कितनी सीटें दे दी गईं हैं। परीक्षा नियंता के अधिकारियों के अनुसार, इस तकनीक ने मानवीय भूल सहित कई एरर की संभावनाओं को खत्म कर दिया है। इससे रिजल्ट में मिले अंकों में संदिग्धता नहीं जताई जा सकती। मेरिट में आएंगे तो प्रवेश होगा ही, इसे कोई रोक नहीं सकता।

आरईटी मोड से भरी जाएंगी खाली सीटें
बीएचयू में 10 फरवरी को पोर्टल एक्टिव होने के बाद से पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में काउंसिलिंग चल रही थी। इसी दिन से अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी किया गया। 5 मार्च को इंटरव्यू हुए। 31 मार्च को अलग-अलग विभागों ने 800 सीटों पर रिजल्ट घोषित किया। करीब 600 सीटों पर प्रवेश नहीं हो पाया। जबकि वेटिंग लिस्ट लंबी थी। इसके बाद यूजीसी से अनुमति मिलने के बाद खाली सीटों पर आरईटी मोड में दोबारा प्रवेश की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के सीएमडी ने की खामियों की जांच

आईआरसीटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय जैन ने सोमवार को कैंट स्टेशन और निजी बेस किचन का निरीक्षण किया। रविवार रात बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8 की पहली मंजिल पर खुले रिटायरिंग रूम में बिजली समेत अन्य गड़बड़ियों की जांच की। लाइसेंस से जुड़े कमरे और डोरमेट्री से जुड़ी जानकारी ली।

सीएमडी ने कई बिंदुओं पर कॉमर्शियल और आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ चर्चा की। दोपहर में सिगरा के निजी बेस किचन पहुंचे सीएमडी ने खाने की गुणवत्ता परखी। भोजन तैयार करने की प्रक्रिया को भी देखा। यात्रियों को स्वस्थ भोजन देने के लिए किचन में कूलिंग प्रॉसेस को बेहतर बनाने का सुझाव दिया।

आईआरसीटीसी के उच्चाधिकारियों ने कैंट स्टेशन पर खान-पान यूनिट व प्लेटफार्म नंबर पर एक्जीक्यूटिव लाउंज का हाल जाना। उन्होंने एंट्री विथ मील को 199 से घटाकर 150 करने का सुझाव दिया। जन आहार व फूड प्लाजा में पहुंचे सीएमडी ने यात्री सुविधाओं को उन्नत करने का निर्देश दिया। इसके बाद स्टेशन निदेशक कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। लाइसेंस से उनकी समस्याओं को भी जाना। निरीक्षण में जीजीएम मनोज शर्मा और मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें