फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सिगरा के बाद अब मलदहिया में सीएमओ के बंगले के पास धंसी सड़क, एक हफ्ते में हुईं चार घटनाएं

Tue, 19 Mar 2024 08:34 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में सड़क धंसने की घटनाएं थम नहीं रही। सप्ताह भर में शहर की चार जगह धंस चुकी है। हर दूसरे दिन सड़कों में गड्ढा बनता रहा और घटनाओं का सिलसिला जारी रहा। सड़क धंसने से शहरवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। 
विज्ञापन
चेतगंज स्थित बड़ी पियरी मार्ग धसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिगरा चौराहे पर सड़क धंसने से बने 20 फीट लंबे और 10 फीट से अधिक चौड़े गड्ढे के चलते आधा शहर जाम होने की समस्या लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि सोमवार को मलदहिया क्षेत्र में फिर से एक फीट सड़क धंस गई। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। गुजरे एक सप्ताह में शहर में चार जगह सड़क धंसने की घटनाएं हुई हैं। हर दूसरे दिन सड़कें धंसती रहीं।

विज्ञापन


पाइपलाइन लीकेज के कारण शहर की सड़कों के धंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुजरे सात से आठ दिनों में हर दूसरे दिन शहर में सड़कें धंसने की घटनाएं हुईं। सोमवार को दोपहर में मलदहिया मार्ग पर सीएमओ बंगला के समीप सड़क अचानक धंस गई। इससे रोड से आवागमन कर रहे लोग चौंक गए। 

आसपास के लोगों ने सड़क धंसने से बने गड्ढे में डंडा डालकर वाहन चालकों के लिए संकेतक का रूप दिया, ताकि कोई दुर्घटना न हो। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज से सड़क धंसी है। जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। लीकेज को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले 15 मार्च को चेतगंज में बड़ी पियरी मार्ग पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गड्ढा बन गया, जिसकी मरम्मत का काम तीन दिनों से चल रहा है। सड़क बाधित होने से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 13 मार्च को मंडुवाडीह चौराहे पर मोड़ैला रोड पर पाइपलाइन लीकेज के बाद सड़क में दरार आ गई थी। जानकारी मिलने के बाद जलकल के कर्मचारियों ने इसे दुरुस्त किया। 

11 मार्च को सिगरा चौराहे पर सड़क धंसने का इस सप्ताह का सबसे चर्चित मामला सामने आया था, जब चौराहे के बीचोबीच रथयात्रा जाने वाली सड़क पर भारी-भरकम गड्ढा बन गया। यह मामला शासन तक गूंजा था। तीन दिन बाद जलकल ने पाइप लाइन दुरुस्त कर गड्ढा भरा। इसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें