महंगाई से गृहणियों के लिए किचन संभालना मुश्किल होता जा रहा है। प्याज, लहसुन और आलू के साथ अब तेल और रिफाइंड का भाव भी चढ़ता जा रहा है। दाल ने भी तेजी पकड़ रखी है। सरसों तेल दो-ढाई माह पहले 95-100 रुपये लीटर और इसी से थोड़ा कम रिफाइंड भी रहा।
अब सरसों का तेल 120 रुपये लीटर हो गया है तो रिफाइंड 108-110 रुपये लीटर बिक रहा है। अरहर दाल 110-115 रुपये प्रति किलो हो गई है। उड़द, मूंग, काबुली चना, देसी चना के भाव में भी उछाल है। जीरा 10 से 15 रुपये महंगा हो गया है। सब्जियों के दामों में तो अलग से ही आग लगी हुई है। फुटकर में प्याज 45-50 रुपये बिक रहा है। आलू 35 से 36 रुपये किलो बिक रहा है। देखें अगली स्लाइड्स में...।