फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : सामाजिक कार्यकर्ता को गोली मारने के आरोपी ने बताया- मुहल्ले में करता था बेइज्जती, इसलिए मार दी गोली 

Sat, 02 Oct 2021 02:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कैंट स्टेशन के सामने विजयनगरम मार्केट में सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिंह को बुधवार की रात पेट में गोली मार दी गई थी। 
विज्ञापन
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिंह मुहल्ले में मेरी बेइज्जती करता था। साथ ही अन्य तरीके से परेशान करता था। इससे उसे गोली मार दी। पुलिस की पूछताछ में सिगरा थाने में गिरफ्तार हमलावर पंकज गुप्ता ने खुलासा किया। मालगोदाम रोड से पकड़े गए पंकज के कब्जे से हमले में इस्तेमाल पिस्टल बरामद हुई। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


वहीं ग्यारह अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। वहीं रात में पुलिस ने आरोपियों के इंग्लिशिया लाइन स्थित दो गेस्ट हाउस को सीज किया। वाराणसी के कैंट स्टेशन के सामने विजयनगरम मार्केट में विशाल सिंह को बुधवार की रात पेट में गोली मार दी गई थी। हमले के आरोप में भाई विकास सिंह ने सिगरा थाने में पंकज गुप्ता सहित 12 नामजद पर मुकदमा दर्ज कराया था। 

नामजद आरोपियों में इंग्लिशिया लाइन के रहने वाले चंकी, टिंकू, सरफराज, वसीम खान, शाहजहां खान, तौफीक खान, परवेज खान, नूसरत नूरानी, जैनुल, रवि और रतन शामिल है। सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि नामजद आरोपी के ब्लू डायमंड सहित दो गेस्ट हाउस को सीज किया गया। फरार आरोपियों की तलाश में विशेषाधिकार के तहत यह कार्रवाई की गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों के ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हुक्का बार संचालक के हत्यारोपी युवती समेत दो जेल भेजे गए

मीरापुर बसही स्थित नवलपुर में हुक्का बार संचालक की गोली मारकर हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने युवक और युवती को गिरफ्तार किया था। उनके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ था। शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं हत्या की गुत्थी अभी भी पुलिस सुलझा नहीं सकी है। पुलिस के अनुसार तीसरे मुख्य आरोपी मोहित पटेल की गिरफ्तारी के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा। 

इंस्पेक्टर शिवपुर सुनील कुमार सिंहाल ने बताया कि गिरफ्तार अनौला कैंट निवासी उमेश पटेल और जलालीपट्टी निवासी मोनिका ने पूछताछ में बताया कि तीसरे आरोपी मोहित पटेल निवासी टकटकपुर ने अजय को गोली मारी, दोनों स्पष्ट तौर पर नहीं बता सके कि किन कारणों से गोली चली।

मोहित मूल रूप से आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना के कोईलरी गांव का निवासी है। बीते 28 सितंबर की सुबह नवलपुर स्थित मकान के अंदर हुक्का बार संचालक अजय गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भाई अक्षय ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें