फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: वैदिक विज्ञान केंद्र में शुरू होगी विधिशास्त्र की पढ़ाई, एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत नवंबर से

Sat, 02 Oct 2021 02:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स में नैतिकता एवं नीतिशास्त्र की अवधारणा, न्याय की अवधारणा, कर्तव्य आधारित समाज, दोषिता की उपधारणा, विधि के क्रियान्वयन की भारतीय दृष्टिकोण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
वैदिक विज्ञान केंद्र में चर्चा करते प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वैदिक विज्ञान केंद्र में नवंबर महीने से एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा पाठयक्रम विधिशास्त्र की पढ़ाई शुरू होगी। बीते मंगलवार को आयोजित बैठक में पाठयक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। समन्वयक प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चर्चा में वैदिक विधिशास्त्र के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला गया।

विज्ञापन


एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स में नैतिकता एवं नीतिशास्त्र की अवधारणा, न्याय की अवधारणा, कर्तव्य आधारित समाज, दोषिता की उपधारणा, विधि के क्रियान्वयन की भारतीय दृष्टिकोण पर चर्चा की गई।  इस दौरान प्रो.डीपी वर्मा, प्रो. हृदय रंजन शर्मा,प्रो.विजय शंकर शुक्ल, डॉ. अनूप कुमार आदि मौजूद रहे। 

बीएचयू बिड़ला हॉस्टल में खाली कराए गए कमरे
बीएचयू के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल के बाद बिड़ला हॉस्टल में भी अवैध रुप से रहने वाले छात्रों से कमरा खाली कराया गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की मौजूदगी में पहले दिन करीब आधा दर्जन कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे सामानों की सूची बनवाकर उसे रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें