स्टेशन के दूसरे द्वार से प्रवेश पर रोक, सीसी कैमरे से निगरानी
प्लेटफॉर्म 8 पर प्रोटोकॉल और सुरक्षा के मद्देनजर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बस पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में लगे कुछ चयनित लोग ही इधर से आ जा रहे हैं। बनारस रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार के बाहर से लेकर अंदर प्लेटफॉर्म जाने वाले रास्ते तक हर तरफ रेलवे की उपलब्धियों के होर्डिंग्स लगवाए गए हैं।