फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुकम्मल हो सफाई व्यवस्था:' पीएम के आगमन पर बोले नगर आयुक्त, स्वीपिंग मशीन और स्प्रिंकलर से साफ होंगे रोड

Fri, 07 Nov 2025 05:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

प्रधानमंत्री आगमन को लेकर शहर में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की भी मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी। नगर आयुक्त ने इसके जिम्मेदारों को निर्देश दिए हैं। सड़क से लेकर डिवाइडर चमका दिए गए हैं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi Varanasi Visit: पीएम आगमन को ध्यान में रखकर गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण किया। रोड स्वीपिंग मशीन व वाटर स्प्रिंकलर से सड़कों की सफाई के निर्देश दिए। बीएलडब्ल्यू से लेकर मंडुवाडीह, ककरमत्ता, लहरतारा, फुलवरिया, जेपी मेहता से होते हुए सर्किट हाउस, गिलट बाजार, संत अतुलानंद होते हुए तरना फ्लाई ओवर मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


सभी रूट पर स्प्रिंकलर मशीन चलाने को कहा। बीएलडब्ल्यू के आसपास एवं परिसर में के खाली प्लाॅटों में पड़े कूड़े को रात्रि में अभियान चलाकर सफाई के निर्देश दिए। ताकि हेलिपैड से सफाई के संदर्भ में प्रतिकूल स्थिति का सामना न करना पड़े। नगर आयुक्त ने आवश्यकता अनुसार मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बीएलडब्ल्यू से तरना रुट पर चाय, पान, ठेला, घूमती सब्जी बेचने का कार्य करते हुए पाया गया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी विज्ञापन को निर्देशित किया कि सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग आदि को तत्काल रात में ही हटवाएं। जगह-जगह डिश केबल के तार इधर-उधर बेतरतीब लटके हुए हैं। इनकी बंचिंग कराएं। मार्गों में लगे स्ट्रीट लाइट को चेक कराते हुए खराब लाइट बदलें।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूरी क्षमता से चलाएं वेस्ट टू चारकोल प्लांट
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को रमना में वेस्ट टू चारकोल प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी क्षमता से प्लांट चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि 600 टन प्रतिदिन की क्षमता के इस प्लांट में वर्तमान ट्रायल आधार पर 200 टन प्रतिदिन कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। निर्देशित किया गया कि प्लांट को पूरी क्षमता के साथ चला कर प्रतिदिन 600 टन कूड़े का निस्तारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें